अमेरिका में दो वैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल शुरू, सैकड़ों लोगों को टीका लगाया गया; दुनिया में 1.74 करोड़ मरीज
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक फूड बैंक के बाहर लगी भीड़। देश में संक्रमण के 46 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
दुनियाभर में अब तक 6.76 लाख मौतें हुईं, 1.09 करोड़ लोग ठीक हुए
अमेरिका में 46 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.55 लाख मौतें हुईं
दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 74 लाख 76 हजार 105 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 9 लाख 39 हजार 477 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 76 हजार 759 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
अमेरिका में कोविड-19 की दो वैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल शुरू हो चुका है। गुरुवार को सैकड़ों लोगों को इसका टीका लगाया गया। हालांकि, कितने लोगों को वैक्सीन दी गई हैं अभी इसका पता नहीं चला है। ये वैक्सीन बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना और फाइजर ने बनाई हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह एक अप्रत्याशित स्थिति है। हमें नहीं पता कि ये वैक्सीन कितना अच्छा काम करने वाली हैं।