उज्जैन में भाजपा नेता पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद जैसे ही वह नीचे उतरे तो कुल्हाड़ी और लाठियों से पीटा। इसके बाद हमलावर भाग गए।
भाजपा नेता पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।
घटना घटि्टया क्षेत्र में शुक्रवार शाम की है। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कराड़ा खजुरिया गांव से गुजर रहे थे। गांव के पास रॉन्ग साइड से आई एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी से टकरा गई।
सूचना मिलने पर घट्टिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में जमीन विवाद की आशंका जताई गई है, हालांकि हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
देखिए तस्वीरें

बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद उन पर कुल्हाड़ी-लाठियों से हमला किया।

हमले की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ भी लग गई।

भाजपा नेता को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।