ग्वालियर किले से 17 वर्षीय छात्रा ने लगाई छलांग: भाई की डांट से नाराज होकर दी जान देने की कोशिश, झाड़ियों में अटकने से बची; डेढ़ घंटे की मशक्कत में पुलिस-रेस्क्यू टीम ने निकाला जिंदा

ग्वालियर में एक छात्रा ने किले से छलांग लगा दी। वह डेढ़ घंटे तक झाड़ियों में अटकी रही।

ग्वालियर में 17 साल की एक नाबालिग छात्रा ने किले से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। वह झाड़ियों में अटक गई। किले पर मौजूद लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग को निकाला।

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि भाई ने उसे डांट दिया था। जिससे नाराज होकर वह किले से कूदकर अपनी जान दे रही थी। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइट एंड साउंड पॉइंट से लगाई छलांग घटना शनिवार शाम की है। ग्वालियर किले पर बड़ी संख्या में पर्यटक सुहाने मौसम का मजा लेने पहुंचे थे। लोग लाइट एंड साउंड पॉइंट पर किले के साथ सेल्फी ले रहे थे। तभी छात्रा उस पॉइंट से कूद गई। आसपास खड़े लोगों ने जैसे ही यह सब देखा तत्काल पुलिस को सूचना दी।

तीन तस्वीरें देखिए –

छलांग लगाने के बाद छात्रा झाड़ियों में अटक गई।

रेस्क्यू टीम रस्सियों की मदद से नीचे उतरी।

छात्रा को बाहर निकालने के बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई।

कॉन्स्टेबल ऋषि सिंह अकेले तलहटी में उतरे सूचना मिलते ही किले पर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल ऋषि सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। वे आसपास खड़े लोगों की मदद से रस्सी के जरिए किला तलहटी में अकेले ही उतर गए। वहां जाकर देखा कि नाबालिग की सांसें चल रही है। इस पर उन्होंने तत्काल सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ नगर निगम की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *