Cop Steals Woman Underwear: यूके में एक पुलिसकर्मी को एक महिला के घर की तलाशी के दौरान उसका अंडरवियर चुराते हुए कैमरे में पकड़ा गया। यह घटना पिछले साल सितंबर 2024 की है, जिसके लिए उन्हें हाल ही में 4 महीने की जेल हुई है। महिला ने अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

अक्सर जब पुलिस किसी को गिरफ्तार करती है तो उसके घर की तलाशी लेती है। इस बीच हमें भरोसा रहता है कि हमारे घर से कोई सामान गायब नहीं होगा। पुलिस तलाशी लेकर चली जाएगी। लेकिन शायद कुछ लोगों को अपनी वर्दी की भी परवाह नहीं होती और वे घटिया हरकत कर जाते हैं।
अभी हाल ही में UK के एक पुलिसवाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर तलाशी के दौरान एक महिला का अंडरवियर चुराकर ले जाता है। उसकी पूरी हरकत कैमरे में कैद हो जाती है।
क्या है पूरा मामला?

ब्रिटेन में एक पुलिस अफसर को एक महिला के घर की तलाशी लेते समय उसका अंडरवियर चुराते हुए कैमरे में पकड़ा गया। सीसीटीवी में पुलिसकर्मी मार्सिन जीलेंस्की को गुलाबी रंग का अंडरवियर उठाकर अपनी पैंट की पिछली जेब में रखते हुए देखा गया।
यह घटना सितंबर 2024 में हुई थी। उस समय जीलेंस्की हर्टफोर्डशायर पुलिस में काम कर रहे थे और उन्होंने एक महिला को गिरफ्तार करके उसके घर की तलाशी ली थी। हालांकि यह घटना पिछले साल की है, लेकिन महिला ने अब हाल ही में एक्स पर वीडियो शेयर किया, जब जीलेंस्की को कैम्ब्रिज क्राउन कोर्ट से 4 महीने की जेल की सजा मिली।
देखें वायरल वीडियोहै
“Hatfield Policeman Stole my Knickers”
“While I was in the cells my house was
searched and pc marcin zielinski went in
to my underwear draw and picked a pair
of my underwear that he wanted and put
them in his back pocket away from his
body cam but my ring cam caught him” pic.twitter.com/7xy1P3vDsO— WeGotitBack 🏴🇬🇧🇺🇸 (@NotFarLeftAtAll) August 19, 2025
वाकई बहुत बेहूदा हरकत है’

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को एक्स पर @NotFarLeftAtAll नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ॉ आ चुके हैं।
पुलिस वाले की हरकत देख काफी लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘उसने ऐसा किसलिए किया?’ दूसरे ने कहा, ‘आखिर क्या जरूरत पड़ गई, जो एक पुलिसवाले को ये हरकत करनी पड़ रही है।’ तीसरे ने लिखा, ‘वाकई बहुत बेहूदा हरकत है।’