इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार करने वाली हिस्ट्रीशीटर महिला को क्राइम ब्रांच ने रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान महिला के परिजन की पुलिस से झड़प भी हो गई। हालात को संभालने के लिए स्थानीय थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी।
आरोपी महिला सीमा नाथ की झोपड़ी से पुलिस ने 48 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए हैं। नोट गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी
आरोपी सीमा नाथ (32) पति महेश टोपी पर पुलिस की नजर में काफी समय से थी। वह लगातार ठिकाने बदल रही थी। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर क्राइम ब्रांच ने 3 टीमें बनाकर महिला बल के साथ उसकी झोपड़ी पर दबिश दी और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया। झोपड़ी से 516 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 1 करोड़ रुपए) और 48 लाख 50 हजार कैश जब्त गया गया है।

महिला की झोपड़ी से 48 लाख 50 हजार कैश जब्त किया गया है।
ब्राउन शुगर बरामद, देर रात तक नोट गिनती रही पुलिस छापेमारी के दौरान पुलिस ने सीमा की झोपड़ी से 500 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर जब्त की। इसके अलावा, घर में रखी लोहे की कोठियों से 500 और 100 रुपए के नोटों की कई गड्डियां मिलीं, जिन्हें कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया था।
पुलिस का अनुमान है कि यह पैसा नशे के अवैध कारोबार से कमाया गया है। देर रात तक पुलिसकर्मी नोटों की गिनती करते रहे। जानकारी के अनुसार ये रकम 48 लाख रुपए से ज्यादा है।
सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदती थी, फिर इंदौर में बेचती थी हिस्ट्रीशीटर सीमा की झोपड़ी से नशीले पदार्थ को तौलकर टोकन बनाने में इस्तेमाल आने वाला इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जब्त किया गया है। पूछताछ में उसने रवि काला के साथ मिलकर सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर इंदौर में बेचना कबूल किया किया है। सीमा नशा करने की आदी भी है। इससे पहले वह करीब दर्जन भर मामलों में जेल जा चुकी है।

झोपड़ी में मिला कैश गिनने के लिए पुलिस को नोट गिनने की मशीन लानी पड़ी।
पुलिसकर्मियों को देती थी झूठे आरोप लगाने की धमकी सीमा का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही पुलिस के पास मौजूद है। द्वारकापुरी पुलिस कई बार उस पर कार्रवाई कर चुकी है। हर बार वह किसी न किसी तरीके से बच निकलती थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से वह अक्सर पुलिसकर्मियों के सामने अपने कपड़े फाड़ लेती थी। झूठे आरोप लगाने की धमकी देती थी। यही वजह है कि पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई करने से घबराती थी।
महिला के 2 भाई अतुल बंसल हत्याकांड में शामिल रहे सीमा नाथ ने महेश टोपी से लव मैरिज की थी। वहीं, उसके भाई चेतन नाथ और अर्जुन नाथ, सिरपुर इलाके में हुए चर्चित अतुल बंसल हत्याकांड में शामिल रहे हैं। वहीं, उसका पति महेश टोपी भी नशे के धंधे में लिप्त है। शुभम नेपाली नाम के अपराधी से गैंगवार भी चल रही है। कुछ दिन पहले शुभम नेपाली को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
*✔️क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ हिस्ट्रीसीटर आरोपीया सीमा नाथ गिरफ्तार ।*
*✔️आरोपीया के कब्जे से लगभग करीब 516 ग्राम (लगभग आधा किलो) अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 1 करोड़ रुपए) एवं 48 लाख 50 हजार नगद ,इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा जप्त ।*
*✔️आरोपीया से मिले रुपये को गिनने के लिए पुलिस को लाना पड़ा नोट गिनने की मशीन*
*✔️आरोपीय घर से ही मादक पदार्थ के टोकन इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा से तोलकर टोकन बनाकर बेचना स्वीकार किया है।*
*✔️आरोपी ने पूछताछ में सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदि लोगों को अधिक दामों पर बेचने का कार्य करना कबूला।*
*✔️आरोपीय नशा करने एवं बेचने की है आदी*
*✔️आरोपी पूर्व में लगभग एक दर्ज़न अपराध में बंद हो चुकी है।*
*अपराध क्रमांक- 138/2025 धारा- 8/21, 8/29 NDPS एक्ट*
*जप्ती स्थल-*नाथ मोहल्ला,अहीरखेड़ी इंदौर*
*आरोपी का नाम :* *(1). सीमा नाथ उम्र 32 वर्ष निवासी नाथ मोहल्ला,अहीरखेड़ी इंदौर*
*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी – रवि उर्फ काला रघुवंशी उम्र 52 वर्ष निवासी – पंडरीनाथ इंदौर*
*जब्त माल का विवरण : -516 ग्राम (लगभग आधा किलो) “ब्राउन शुगर” एवं 48 लाख 50 हजार नगद ,इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा जप्त ।*

विवरण :- श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।। उक्त निर्देशों के तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्राइम ब्रांच इंदौर को कर आवश्यक दिशा निर्देश अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच द्वारा दिनांक 29.07.2025 को आरोपी रवि कला निवासी पांड्रीनाथ को 11.78 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ़्तार किया गया था जिसने उक्त अवैध मादक पदार्थ सीमा नाथ निवासी द्वारकापुरी से लेना बताया था जो कल दिनांक 24.08.2025 को सूचना मिली कि ब्राउन सुगर के प्रकरण में फ़रार आरोपीया ड्रग तस्कर सीमा नाथ अपने नाथ मोहल्ला अहीरखेड़ी स्थित घर पर है जो थाना क्राइम द्वारा 3 अलग अलग टीम बनाकर महिला बाल के साथ आरोपीय सीमा नाथ के घर पर सूझबूझ के साथ दबिश दी जो आरोपीय सीमा नाथ घर पर मिली । जिससे महिला बल के समक्ष पूछताछ करते इंदौर शहर रवि काला के साथ मिलकर ब्राउन शुगर अवैध मादक पदार्थ बेचना स्वीकार किया । अवैध मादक पदार्थ के संबंध में आरोपीया से सख्ती से पूछताछ करते पिछले कई वर्षो से अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करना एवं अवैध मादक पदार्थ अपने घर में रखा होना बताने पर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा घर की विधिवत तलाशी ली गई जो आरोपीया के घर से करीब 516 ग्राम (लगभग आधा किलो) अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 1 करोड़ रुपए) एवं 48 लाख 50 हजार नगद मिले जो उक्त रुपये अवैध मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री से प्राप्त करना बताया जिसे विधिवत जप्त किया गया ।
*क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा इस वर्ष अब तक 72 प्रकरणों में 130 आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्राउन सुगर 1.150 ग्राम, एमडी ड्रग्स- 1.60 किलो ग्राम, गांजा – 66 किलो ग्राम,चरस- 1.049 किलो ग्राम, कोडिन सिरप- 5640 नग बोटल , अल्फ़्ज़ोलम टेबलेट 933315 टेबलेट, डोडाचूरा- 10 किलो ग्राम कुल कीमती करीबन 5 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ जप्त किया गया।*
*सराहनीय कार्य करने वाली टीम – निरीक्षक जितेन्द्र चौहान, उपनिरीक्षक राजेश रघुवंशी, उपनिरीक्षक अमित कटियार सहायक उपनिरीक्षक मंगलेश्वर सिंह,सहायक उपनिरीक्षक अविनाश दिवाकर, प्रधान आरक्षक राकेश, प्रधान आरक्षक नीरज सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष, प्रधान आरक्षक सुधीर
प्रधान आरक्षक तनमय, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र , आरक्षक संजय बारोड, आरक्षक मोहन भदौरिया , आरक्षक इंदर सिहं, आरक्षक अमृतलाल, आरक्षक अजय
,आरक्षक अमित,आरक्षक विपिन,महिला आरक्षक रेणुका*