
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………………….कार्तिक
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………….पूर्णिमा
दोप 02.57 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
सूर्योदय……….प्रातः 06.50.24 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.41.00 पर
सूर्य राशि……………………..वृश्चिक
चन्द्र राशि………………………वृषभ
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र………………………….रोहिणी
दुसरे दिन प्रातः 08.28 पर्यंत पश्चात मृगशीर्ष
योग………………………………शिव
प्रातः 10.36 पर्यंत पश्चात सिद्ध
करण……………………………..बव
दोप 02.57 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………….शरद
दिन…………………………सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
30 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.53 से 12.36 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 08.14 से 09.34 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
05:52:43 08:10:52
धनु
08:10:52 10:15:59
मकर
10:15:59 11:58:38
कुम्भ
11:58:38 13:26:20
मीन
13:26:20 14:51:31
मेष
14:51:31 16:26:59
वृषभ
16:26:59 18:22:49
मिथुन
18:22:49 20:37:48
कर्क
20:37:48 22:58:30
सिंह
22:58:30 25:16:10
कन्या
25:16:10 27:32:51
तुला
27:32:51 29:52:43
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..3
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.52 से 08.13 तक अमृत
प्रात: 09.33 से 10.54 तक शुभ
दोप. 01.35 से 02.55 तक चंचल
अप. 02.55 से 04.15 तक लाभ
सायं 04.15 से 05.36 तक अमृत
सायं 05.36 से 07.15 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ ऋषिकेषाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
द्वाविमौ पुरुषौ लोके न भूतौ न भविष्यतः ।
प्रार्थितं यश्च कुरुते यश्च नार्थयते परम् ॥
अर्थात :-
दो प्रकार के लोग होना मुश्किल है; जो दूसरों की प्रार्थना पूरी करता है, और जो दूसरे के पास मागता नहि ।
? आरोग्यं :-
शीतकाल में रुखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय
1. नारियल का तेल –
रुखी त्वचा या ड्राई स्किन के इलाज के लिए नारियल का तेल वास्तव में अच्छा है। इसमें अच्छी मात्रा में फैटी एसिड होता है जो त्वचा की नमी के किसी भी नुकसान से बचाते हैं। नारियल तेल में त्वचा को शांत करने वाले गुण होते हैं। यह चिकनी सतह बनाने, त्वचा कोशिकाओं के बीच रिक्त स्थान को भरने में सहायता करता है। नारियल में सेचुरेटेड फैटी एसिड त्वचा को हाइड्रेट और चिकना बना सकता है। इसके लिए आप सोने से पहले अपने पूरे बदन पर हल्का गर्म नारियल का तेल लगाएं। फिर इसे सुबह में धो लें। अपनी त्वचा को नरम और चिकना बनाने के लिए आप इसे रोज़ाना करें। इसके अलावा स्नान करने के बाद अपनी ड्राई स्किन पर नारियल तेल लगाएं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विवाद से क्लेश होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। योजनाएं बनेंगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाणी पर नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे। प्रमाद न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अति व्यस्तता रहेगी। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। बुरी खबर मिल सकती है। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। मेहनत का फल कम मिलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 30 नवंबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दोपहर 02:52 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:35 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र अगले दिन प्रातः 08:31 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08: से 09:32 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:51 से 12:34 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
उपछाया चंद्र ग्रहण
इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण कल 30 नवंबर 2020 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा को पडेगा । यह ग्रहण भारत सहित कई देशों मे पडेगा । मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अशोक शास्त्री ने एक चर्चा के दौरान बताया की यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा जिसे आंखो से नही देखा जा सकेगा । भारत मे इस ग्रहण का कुछ खास असर नही होगा ।
30 नवंबर 2020 को पडने वाला चंद्रग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र मे पडेगा जिसका असर सभी राशि के व्यक्तियों पर पडेगा । हर व्यक्ति के जीवन पर चंद्रमा का असर हो तो विभिन्न परेशानियों से गुजर रहा होता है । हांलाकी इससे डरने की जरूरत नही है ।
चंद्रग्रहण का प्रारंभ 30 नवंबर की दोपहर 01:06 बजे ।
ग्रहण का मध्य काल दोपहर 03:15 बजे ।
ग्रहण समाप्त सायं 05:24 बजे ।
ज्योतिषाचार्य डाँ . अशोक शास्त्री ने बताया की जब चंद्रमा प्रथ्वी की धूसर छाया मे से होकर गुजरता है तो इस तरह की परिस्थित बनती है तो इसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते है । इस बार चंद्रग्रहण मै कोई सूतक काल मान्य नही होगा , इस दौरान मंदिर आदि बंद नही किए जायेंगे , पूजा – पाठ को लेकर भी कोई नियम आदि नही माना जायेगा । दरअसल यह उपच्छाया चंद्रग्रहण है ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको वैचारिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी । अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से मन मे आर्द्रता रहेगी । आज किसी के साथ वाद – विवाद न करे । आपका मानभंग हो सकता है ध्यान रखे ।
वृषभ :~ आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होगा । मित्रों – शुभेच्छकों के मिलन से आनंद होगा । व्यावसाय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा । पूंजी निवेश सावधानी पूर्वक करें । नए कार्य प्रारंभ करेंगे ।
मिथुन :~ परिवारिक मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । खर्च अधिक न हो ध्यान रखे । आर्थिक लाभ होगा तो धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा । पूंजी निवेश संभलकर करें ।
कर्क :~ आज आपकी आय और व्यय अधिक रहेगी । आंख दर्द से परेशान रहेंगे साथ मानसिक चिंता भी रहेगी । वाणी और व्यवहार में ध्यान रखे । भ्रांति न हो ध्यान रखे । आर्थिक लाभ होगा ।
सिंह :~ आज आपके मन में क्रोध और आवेश रहने से लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करे । स्वास्थ्य अच्छा नही रहेगा । मन में व्यग्र रहेगा । परिवार मे उग्र व्यवहार हो सकता है । खर्च पर अंकुश रखे ।
कन्या :~ आपका आज का प्रातःकाल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा । व्यवसाय और व्यापार में लाभ होगा । सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा होगी । वसूली के पैसे आएँगे । परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा , वाणी में संयम रखे , नही तो किसी से तकरार , झगडे की संभावना है ।
तुला :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साह से कार्य करेंगे । पदोन्नति होगी । सरकारी कार्य सरलता से होंगे । सामाजिक मान-सन्मान बढे़गा । धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है ।
वृश्चिक :~ आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद में आप न पडें । व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी । परंतु मध्याहन के बाद घर , कार्यालय या व्यावसाय मे कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा ।
धनु :~ आज आप सावधान रहे । क्रोध से हानि हो सकती है । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से व्यग्र रहेंगे । व्यावसाय में ऊपरी कर्मचारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहे ।
मकर :~ वाहन – सुख तथा मान – सन्मान भी मिलेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा । अधिक खर्च होगा । क्रोध अधिक रहेगा । परिवारजनो और सहकर्मचारियों के साथ मनदुख के प्रसंग बनेंगे । नकारात्मक विचारो से दूर रहे ।
कुंभ :~ आज आपको कार्य – सफलता और यश – कीर्ति मिलेंगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएँगे । जिसमे मित्रों , स्वजनों का भी आप सम्मिलित करेंगे ।
मीन :~ कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढेगी । प्रियपात्र से मुलाकात आनंददायी होगी । घर में सुख – शांति रहेगी । स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा । इसलिए मन तथा वाणी पर संयम बरते ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।