मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने कर दी थी शाहरुख खान की बोलती बंद ,एक जवाब से हक्के-भक्के रह गए थे किंग खान

अंबानी परिवार के बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अच्छे संबंध है। जब भी अंबानी परिवार में खुशी का माहौल होता है तो उसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होते हैं। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की भी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ अच्छी बॉडिंग है। वही शाहरुख अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी फेमस है। अक्सर वह स्टेज शोज और पार्टी को होस्ट करते हुए दिखाई देते है। होस्ट करते वक्त अक्सर वे अनोखे सवाल लेकर सबके सामने आते हैं। एेसा ही सवाल उन्होंने मुकेश अंबानी के बेटे अनंत से पूछा था लेकिन उनका जवाब सुनकर किंग खान की बोलती बंद हो गई थी।दरअसल, साल 2017 में रिलायंस इंडस्ट्री की सफलता की 40वीं सालगिरह का ग्रेंड सेलिब्रेशन हुआ था। इस कार्यक्रम में कई फिल्मी सितारों ने भी शिरकत की थी।इस ग्रेंड पार्टी को होस्ट किया था शाहरुख खान ने।

कार्यक्रम को होस्ट करने के दौरान शाहरुख खान ने वहां मौजूद लोगों और अंबानी परिवार के बच्चों के साथ काफी मस्ती भी की। इतना ही नहीं उन्होंने आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ स्टेज पर जमकर डांस भी किया था। इस दौरान मुकेश अंबानी के दूसरे बेटे अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को ऐसी बात बोली के किंग खान की बोलती बंद हो गई थी।

दरअसल कार्यक्रम में शाहरुख खान अनंत अंबानी को अपनी पहली सैलरी के बारे में बताते हैं और फिर उनसे उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछते हैं। इसके बाद अनंत अंबानी ऐसा जवाब देते हैं कि शाहरुख खान की बोलती बंद हो जाती है। शाहरुख खान अंनत अंबानी को बताते हैं कि उनकी पहली सैलरी 50 रुपये थी। उन्होंने वह पैसे पंकज उधास के म्यूजिक कंसर्ट में वॉलंटियर बनकर कमाए थे।

शाहरुख खान ने यह भी बताया कि वह अपनी पहली कमाई से ताजमहल घुमने गए थे। वहीं इसके बाद शाहरुख खान ने अंनत अंबानी से उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछा जिसपर उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया और किंग खान की बोलती बंद करती। अंनत अंबानी ने शाहरुख खान से कहा कि आप रहने दीजिए, अगर मैंने अपनी पहली सैलरी बता दी तो आप शर्मिंदा हो जाएंगे। शाहरुख यह बात सुनकर चुप हो जाते हैं और कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *