उज्जैन के महिदपुर में देवनारायण भगवान के चल समारोह के दौरान ट्रैक्टर से स्टंट, पलटने से मची अफरा-तफरी; ड्राइवर समेत छह लोग बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

उज्जैन के पास महिदपुर में धार्मिक चल समारोह के दौरान ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान ड्राइवर समेत 6 लोग ट्रैक्टर पर सवार थे।

महिदपुर में शुक्रवार को देवनारायण भगवान का चल समारोह निकल रहा था। दोपहर करीब 1 बजे यात्रा में शामिल एक ट्रैक्टर चालक गाने की धुन पर ट्रैक्टर चलाने का प्रयास करते हुए स्टंटबाजी करने लगा। चालक ने थाने के सामने ही ट्रैक्टर को तेज गति से लापरवाहीपूर्वक बीच सड़क पर घुमाया।

बैलेंस बिगड़ने पर ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार सभी गिर गए। हालांकि समारोह में शामिल लोगों ने तुरंत सभी को निकालकर ट्रैक्टर सीधा कर दिया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन सार्वजनिक आयोजन में भीड़ के सामने इस तरह के स्टंट को लेकर जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ट्रैक्टर से स्टंटबाजी का एक वीडियो भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *