उज्जैन: एसबीआई बैंक से 2 करोड़ के गहने और 8 लाख कैश चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा – पांच आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद; लापरवाही पर प्रबंधक व कैश अधिकारी सस्पेंड, गार्ड पर भी सवाल

उज्जैन में एसबीआई बैंक की ब्रांच से 2 करोड़ रुपए कीमत के सोने के जेवरात और 8 लाख रुपए कैश की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार रात को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने उज्जैन में एसबीआई बैंक में चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।

इससे पहले इस मामले में बैंक के सेवा प्रबंधक और कैश अधिकारी की लापरवाही सामने आने के बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

बता दें कि उज्जैन के महानंदा नगर की एसबीआई ब्रांच से सोमवार रात को 2 करोड़ के आभूषण और 8 लाख रुपए चोरी हो गए थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। फुटेज में 2 बदमाश बैंक से बाहर निकलते नजर आए थे।

पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के पास से सोने के जेवर और कैश बरामद किया गया है।

चोरी के दौरान लॉकर नहीं तोड़ा गया

बता दें कि बैंक से चोरी हुआ सोना उन लोगों का है, जिन्होंने गोल्ड लोन ले रखा है। चोरी के दौरान बैंक का लॉकर तोड़ा नहीं गया था। घटना के बाद एडीजी उमेश जोगा और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पहुंचे और जानकारी ली।

पुलिस की जांच में सामने आया कि बैंक का लॉकर नहीं तोड़ा गया है।

पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से सफाई कर्मी से पूछताछ की। आसपास के सीसीटीवी खंगाले।

बैंक के बाहर एक घर में लगे सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए।

बाउंड्रीवॉल कूदकर भाग गए आरोपी

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, सुबह जब सफाईकर्मी और मैनेजर बैंक पहुंचे तो ताले खुले हुए थे। बैंक के मेन गेट से लेकर अंदर लॉकर के ताले खुले मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। दोनों के हाथ में बैग था। बैंक से बाहर आने के बाद दोनों बाउंड्री वॉल से छलांग लगाकर भाग गए।

कुछ दिन पहले बैंक में लगी थी आग

वारदात को लेकर बैंक अधिकारियो की लापरवाही भी सामने आ रही है। बैंक में गार्ड मौजूद रहता है। ऐसे में रात में गार्ड क्यों नहीं था। एक भी अलार्म नहीं बजा, जबकि सभी बैंक में एंटी थेफ्ट कैमरे लगे होते हैं। पिछले माह ही इसी बैंक में देर रात आग लगने की घटना हुई थी। उसके बाद भी अधिकारियो ने सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *