गणतंत्र दिवस पर ब्रिटिश पीएम को दिया न्योता

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 2021 गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हो सकते हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है. गणतंत्र दिवस समारोह में भारत की सांस्‍कृतिक विविधता के साथ सैन्‍य शक्ति का भी प्रदर्शन किया जाता है. विदेश मंत्रालय की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

न्‍यूज एजेंसी ANI के हवाले से ब्रिटिश उच्‍चायोग के प्रवक्‍ता ने कहा, ‘हम फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं. पीएम बोरिस जॉनसन जल्‍द से जल्‍द भारत आने के इच्‍छुक हैं.’ आखिरी बार गणतंत्र दिवस समारोह में मौजूद रहने वाले ब्रिटिश पीएम जॉन मेजर (वर्ष 1993) थे. फोन कॉल्‍स को आधिकारिक बयान, जो 27 नवंबर (शुक्रवार को) में किसी भी आमंत्रण का जिक्र नहीं है.

इस बयान में कहा गया है, ‘दोनों नेताओं ने कोविड, ब्रेक्सिट के बाद के युग में भारत और ब्रिटेन की भागीदारी को नई ऊंचाई देने की इच्‍छा दोहराई. दोनों इस बात पर सहमत है कि व्‍यापार और निवेश, वैज्ञानिक रिचर्स रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं.’ कोरोना महामारी के चलते इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह कुछ छोटा होने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि झांकिया को कुछ कम किया जा सकता है और समारोह छोटा हो सकता है. गणतंत्र दिवस समारोह में इससे पहले, मुख्‍य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही शख्सियतों में अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और फ्रांस के राष्‍ट्रपति फ्रांसिस्‍को ओलांद (तत्‍कालीन) शामिल रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *