यमुना का उफान: ताजमहल की चौखट तक पानी, दशहरा घाट और किले की खाई जलमग्न, पर्यटक कर रहे वीडियो में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल”

यमुना में बढ़ा हुआ जल स्तर पर्यटकों को भी खासा आकर्षित कर रहा है. ताजमहल देखने आए पर्यटक युमना के इस रौद्र रूप को भी खास तौर पर अपने कैमरे में कैद करता देखा जा सकता है.

आगरा:आगरा में इन दिनों यमुना उफान पर है. यमुना का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि वो अब ताजमहल की दीवार तर पहुंच चुका है. कहा जा रहा है कि 1978 के बाद ये पहला मौका है जब यमुना का पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंचा है. यमुना के बढ़ जलस्तर और उसके ताजमहल तक आने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि यमुना पूरे उफान पर है और ताजमहल भी अब उसकी जद में आ चुका है.

यमुना में बढ़ा हुआ जल स्तर पर्यटकों को भी खासा आकर्षित कर रहा है. ताजमहल देखने आए पर्यटक युमना के इस रौद्र रूप को भी खास तौर पर अपने कैमरे में कैद करता देखा जा सकता है.

आगरा में सिर्फ ताजमलह तक ही यमुना का पानी नहीं पहुंचा है. यहां का दशहरा घाट यमुना के पानी में डूब गया है. वहीं, कारिडोर के यमुना किनारा स्थित भाग में भी पानी भर गया है. वाटर गेट के पास पुराना नाला बैक मारने से आगरा किला की खाई में एक फीट से ज्यादा की ऊंचाई तक पानी भर गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *