इंदौर में प्रताड़ना से परेशान व्यापारी की बेटी कृति ने की आत्महत्या, आरोपी हर्ष बार‑बार कॉल कर धमकाता था; अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने थाने में सख्त कार्रवाई की मांग की

इंदौर के मल्हारगंज में अनाज व्यापारी की बेटी कृति की शनिवार को मौत हो गई। उसने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुद को आग के हवाले कर दिया था।

हर्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर कृति ने सुसाइड कर लिया था

रविवार को अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे। टीआई वीरेंद्र कुशवाह ने उनसे बात की और मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले हर्ष पांडे के 2 दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

टीआई वीरेंद्र कुशवाह के पास कृति के चाचा ब्रज कुश गुप्ता पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हर्ष के कारण उनके परिवार की बेटी डिप्रेशन में आ गई थी। उसने घर से निकलना तक बंद कर दिया था। वह काफी डरने लगी थी।

तनाव कृति के जीवन में इतना बढ़ गया था कि वह पढ़ाई तक नहीं कर पा रही थी। परिवार के लाेगों से ठीक से बात तक नहीं करती थी। वह दिन भर में करीब तीन से चार बार कॉल कर कृति से झगड़ा करता था।

गुस्सैल है हर्ष, बहन के सामने की थी अभद्रता कृति के परिवार के लोगों ने बताया कि एक बार बडे़ पिता की बेटी के साथ कृति खुद हर्ष को समझाने पहुंची थी। तब हर्ष काफी गुस्से में उससे बात कर रहा था।

वह कृति का धक्का भी दे रहा था। कृति का कहना था कि हर्ष उसका पीछा छोड़ दे। लेकिन, वह इस बात को मान नहीं रहा था।

समझाने के बाद भी हर्ष ने कृति को परेशान करना बंद नहीं किया। कृति ने कई बार अपनी सहेलियों को भी हर्ष को समझाने की बात कही थी। लेकिन, वह कृति का पीछा छोड़ने को राजी नहीं था।

आधार कार्ड वाले लड़कों की तलाश पुलिस ने मामले में कृति के परिवार को धमकाने पहुंचे 2 लड़कों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वही जिन लड़कों को परिवार ने पकड़ा था। उनके आधार कार्ड भी पुलिस को सौंपे गए हैं। उन्होंने परिवार को इस मामले में चुप रहने की बात कही थी।

अस्पताल में कृति के छोटे भाई ने उन लड़कों की पहचान की थी कि वे हर्ष के दोस्त हैं। पुलिस ने हर्ष के नंबर पर कॉल किया। लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला है। टीआई वीरेंद्र सिंह कुशवाह ने कृति के परिवार को भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले में धमकाने वाले आरोपी हर्ष पर कड़ी कार्रवाई करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *