महू के आशापुरा में तेंदुए का कहर – जंगल में मवेशी का शिकार, लौटकर फिर ले गया शव; ग्रामीणों ने पूरी घटना वीडियो में कैद की

 

महू के समीप ग्राम आशापुरा में तेंदुए ने एक मवेशी का शिकार किया। तबेले से छोड़े गए मवेशी जंगल में घास चरने गए थे। नाले के समीप तेंदुए ने हमला कर एक का शिकार कर दिया। ग्रामीणों की हलचल पैदा होने पर वह भाग गया। ग्रामीणों ने मृत मवेशी को देखा तो उसके आसपास पेड़ों पर मोबाइल का वीडियो ऑन कर उसे स्टैंडबाय मोड पर लगा दिया। थोड़ी देर में तेंदुआ आया और मवेशी को खींच कर ले गया। वीडियो में पूरी घटना कैद हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *