‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लेखक ने की आत्महत्या,सुसाइड नोट में बताई वजह

पिछले हफ्ते खबर आई थी कि टीवी का पॉप्युलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अभिषेक के एक राइटर अभिषेक मकवाना ने आत्महत्या की। अभिषेक ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की वजह आर्थिक तंगी बताई थी। लेकिन अब उनके परिवार का कहना है कि अभिषेक ब्लैकमेल और साइबर धोखाधड़ी का शिकार थे।

मुंबई म‍िरर की खबर के अनुसार अभिषेक के परिवार वालों और दोस्‍तों का आरोप है कि उसकी मौत के बाद से ही उन्‍हें धोखा करने वालों की तरफ से लगातार फोन आ रहे हैं क‍ि वह उनका पैसा लौटा दें क्‍योंकि अभिषेक ने उन्‍हें लोन में गैरंटर बनाया था.

अभिषेक मकवाना, 27 नवंबर को अपने कांदिवली वाले घर में मृत पाए गए थे, ज‍िसके बाद चारकोाप पुलिस ने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया था. इस मामले में परिवार का बयान दर्ज किया गया है. र‍िपोर्ट के अनुसार अभिषेक के भाई जेनिस ने खुलासा क‍िया है कि अभिषेक के ईमेल्‍स से फाइनेंश‍ियल फ्रॉड की बात सामने आई है. इसके अलावा पुल‍िस के अनुसार अभिषेक के सुसाइड नोट में भी आर्थ‍िक धोखाधड़ी की बात सामने आई है, जो व‍ह प‍िछले बहुत महीनों से झेल रहा था लेकिन उसने इसके बारे में ज्‍यादा कुछ नहीं ल‍िखा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *