पाकिस्‍तान में बड़ा फर्जीवाड़: महिला ने बनवाया फर्जी मृत्‍यु प्रमाणपत्र,लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से ऐंठे 11 करोड़ रुपये

पाकिस्‍तान में एक महिला का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। उक्‍त मह‍िला ने जाली मृत्‍यु प्रमाणपत्र बनवाकर लाइफ इंश्‍योरेंस कपंनी ने 11 करोड़ रुपये ऐंठे हैं। महिला के इस काम में अधिकारियों की मिलीभगत भी शामिल है।

मामला साल 2011 का जब महिला ने पाकिस्तान में डॉक्टर सहित कुछ स्थानीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी और उसके नाम पर जारी किया हुआ मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। दस्तावेजों में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि महिला को दफनाया गया है।
अधिकारी ने कहा, इस प्रमाणपत्र का उपयोग करते हुए उसके बच्चों ने 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 23 करोड़ पाकिस्तानी रुपए) के दो लाइफ इंश्योरेंस भुगतान करने का का दावा पेश किया।

मृत घोषित किए जाने के बाद खारबे नाम की इस महिला ने कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 10 बार विदेश यात्रा की। जाहिर तौर पर उसने ऐसा करने के लिए जाली दस्तावेजों का प्रयोग किया होगा, लेकिन कोई भी एयरलाइन धोखाधड़ी का पता लगाने में सक्षम नहीं हो पाई।

अधिकारी ने कहा, उसने कुछ पांच देशों का दौरा किया, लेकिन हर बार वह पाकिस्तान लौट आई। उन्होंने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने हमें इस महिला के बारे में सतर्क किया और हमने इस बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जांच शुरू की।

एफआईए मानव तस्करी सेल ने अब महिला, उसके बेटे और बेटी और एक डॉक्टर सहित कुछ स्थानीय सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *