“इंदौर में सनसनी: एक्स गर्लफ्रेंड पर एक्टिवा से हमला, CCTV/VIDEO में कैद वारदात; लिव-इन का दबाव न मानने पर आरोपी फरार, पहले से 7 आपराधिक केस दर्ज”

इंदौर में एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को तेज रफ्तार एक्टिवा से टक्कर मार दी। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया। आरोपी, पूर्व उस पर दोबारा लिव-इन में रहने का दबाव बना रहा था। इसके लिए युवती ने मना कर दिया। इससे बौखलाए युवक ने उस पर हमला कर दिया।

आरोपी राजेंद्र चौरसिया ने युवती को रास्ते में रोका। उसने फिर साथ रहने की जिद की। युवती नहीं मानी तो उसने एक्टिवा चढ़ा दी।

हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार, घटना बुधवार (24 सितंबर) शाम की है। कल्पना नगर इलाके में आरोपी राजेंद्र चौरसिया ने युवती को रास्ते में रोका। उसने फिर साथ रहने की जिद की। युवती ने इनकार कर विरोध किया। दोनों के बीच बहस होने लगी।

गुस्से से तमतमा आरोपी वहां से निकल गया। वहां से जाते ही वह युवती की ओर एक्टिवा लेकर तेज रफ्तार से आ रहा था। इस दौरान युवती ने खुद को बचाने के लिए हाथ में पत्थर उठा लिया। इसके बाद भी वह रुका नहीं। उस पर तेज रफ्तार से एक्टिवा चढ़ा दी और भाग निकला। गली से आ-जा रहे लोगों ने उसे संभाला और उठाया।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वहीं, युवती ने घटना की शिकायत थाने में कर दी है। पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। उस पर पहले से भी 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम..

राजेंद्र एक्टिवा लेकर आ रहा था, बचने के लिए युवती ने हाथ में पत्थर उठा लिया।

वह रुका नहीं, लड़की पर तेज रफ्तार से एक्टिवा चढ़ा दी और भाग निकला।

गली से आ-जा रहे लोगों ने लड़की को संभाला और उठाया।

कुछ समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहे पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती और राजेंद्र का अफेयर था। कुछ समय तक दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहे। राजेंद्र को नशे की लत थी। उसका व्यवहार भी हिंसक हो गया था। इससे तंग आकर युवती ने सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे। इसके बाद वह मुंबई चली गई। वहां नौकरी करने लगी।

इंदौर लौटी तो आरोपी घर के चक्कर काटने लगा इसी महीने युवती के पिता का निधन हुआ, तो वह इंदौर वापस आई। राजेंद्र को भी उसके वापस आने की खबर मिली। वह कल्पना नगर स्थित लड़की घर के आसपास घूमने लगा। बुधवार को उसने युवती को अकेले देखा। उससे साथ चलने को कहा, वह नहीं मानी। गुस्से में आकर उसने एक्टिवा चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की।

पुलिस ने घायल युवती के अस्पताल में बयान दर्ज किए हैं। बयान के आधार आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। राजेंद्र के घर पर बुधवार देर रात दबिश भी दी गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *