शाजापुर में कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान: राहुल गांधी पर बहन को लेकर तंज- “हम तो बहन के घर पानी तक नहीं पीते, वे सड़क पर चुंबन करते हैं”; मंदिर में जूते-हाथ धुलवाने से लेकर भगदड़ तक मचा हंगामा, कांग्रेस ने जताया विरोध और पुराने बयान फिर आए चर्चा में

मध्य प्रदेश के नगरीय एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं। हमारी बहनों के गांव जीरापुर में पानी तक नहीं पीते हैं। मेरे पिताजी घर से पानी का लोटा लेकर आते थे।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शाजापुर में राजराजेश्वरी माता मंदिर भी गए। यहां सीढ़ियों से ऊपर जाकर उनके जूते उतारने का वीडियो भी आया।

आज के हमारे प्रतिपक्ष के नेता ऐसे हैं कि अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करते हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप में से कौन हैं, जो अपनी जवान बहन-बेटी को बीच चौराहे पर चुंबन करता है। ये संस्कारों का अभाव है। ये संस्कार तो विदेशी संस्कृति के हैं।इसमें उनकी गलती नहीं है। वह विदेश में पले-बढ़े हैं। ऐसे संस्कार का अनुभव है। वह प्रधानमंत्री को भी तू तड़ाक करके बात करते हैं। भाजपा नेता विजयवर्गीय ने ये बात शाजापुर में गुरुवार को एक कार्यक्रम में कही।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में अक्सर साथ नजर आते हैं। ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें हैं जिनमें राहुल अपनी बहन को गले लगाते या किस करते हुए देखे जा सकते हैं।

देखिए राहुल और बहन प्रियंका की दो तस्वीरें…

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ये फोटो 3 जनवरी 2023 की है। राहुल उन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर थे।

राहुल गांधी और प्रियंका की ये तस्वीर 23 अक्टूबर 2024 की है। इस दिन प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट के लिए नामांकन भरा था।

विजयवर्गीय बोले- 27 चुनाव हारे राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में हैं कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी जी के आने के बाद 27 बार राहुल गांधी जगह-जगह चुनाव हारे हैं, क्योंकि देश की जनता उनके साथ नहीं है। उनकी नीतियों के साथ नहीं है। देश की जनता भारतीय जनता पार्टी, एनडीए के साथ है। राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में हैं। वे बेबुनियाद आरोप लगाकर देश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

पटवारी बोले- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर टिप्पणी न करें कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- नवरात्रि जैसे पवित्र अवसर पर मंत्री जी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर इस प्रकार की बात कर रहे हैं। राजनीति के लिए लाख विषय हो सकते हैं, लेकिन कम से कम भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर इस प्रकार की टिप्पणी न करें। माता रानी उन्हें सद्बुद्धि दें।

शाजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बोले- आंदोलन करेंगे शाजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान बेहद निंदनीय है। यह बयान भाजपा की संस्कृति को दर्शाता है। मातृशक्ति के प्रति उनकी सोच को उजागर करता है। पार्टी में उनकी कोई सुन नहीं रहा इसलिए वह फ्रंटलाइन में आने के लिए ऐसे बयान दे रहे। कांग्रेस इसे लेकर आंदोलन करेगी।

विजयवर्गीय ने मंदिर की सीढ़ियों के ऊपर जाकर जूते उतारे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शाजापुर पहुंचे तो उनके साथ एक विवाद भी जुड़ गया। दरअसल, सबसे पहले वे राजराजेश्वरी माता मंदिर में दर्शन के लिए गए। यहां उन्होंने अपने जूते ऊपर जाकर सीढ़ियों के पास उतारे। जूते उतारने के बाद विजयवर्गीय को बोतल से पानी डालकर हाथ धुलवाए गए। आम दर्शनार्थियों को यहां जूते-चप्पल पहनकर जाने या रखने की अनुमति नहीं है। सभी लोग नीचे ही जूते-चप्पल उतारकर सीढ़ियां चढ़ते हैं।

मंदिर में सीढ़ियों के ऊपर विजयवर्गीय ने जूते उतारे, फिर उनके हाथ धुलवाए गए।

कार्यक्रम में भगदड़ की स्थिति, नेता की जेब कटी इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में विजयवर्गीय के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में भगदड़ की स्थिति बन गई। कई नेता और कार्यकर्ता गिरते-गिरते बचे। वहीं, स्वागत के दौरान मची अफरा-तफरी में एक भाजपा नेता की जेब कट गई। बताया जा रहा है कि उनकी जेब से करीब 30-35 हजार रुपए पार हो गए।

पढ़िए, कैलाश विजयवर्गीय के पिछले 4 चर्चित बयान

1. अप्रैल 2023: लड़कियां गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं- कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के महावीर बाग में हनुमान जयंती के एक कार्यक्रम में कहा था- मैं आज भी जब निकलता हूं, पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि पांच-सात ऐसी दूं कि उनका नशा उतर जाए। सच कह रहा हूं, भगवान की कसम। हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा।

2. 1 नवंबर 2024: मेरे हाथ लग गए तो उल्टा लटकाकर घुमाऊंगा​​​- इंदौर के छत्रीपुरा में पटाखा फोड़ने को लेकर दो समुदायों में विवाद हुआ था। इस बीच कैलाश विजयर्गीय ने कहा था, मैं भी देखूंगा कि इंदौर में कौन अशांति फैलाता है।

3. अगस्त 2025: 15 अगस्त को कटी-फटी आजादी मिली थी- विजयवर्गीय ने कहा था, एक दिन ऐसा भी आएगा, जब इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराया जाएगा। तब अखंड भारत का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें कटी-फटी आजादी मिली थी। गलत नीतियों के कारण भारत माता के दो टुकड़े हुए।

4. जून 2025: कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों के कपड़ों को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं हैं। विजयवर्गीय एक छोटे भाषण का संदर्भ दे रहे थे, तभी उन्होंने इसकी तुलना छोटे कपड़ों से कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *