नरसिंहपुर जिले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति का एक वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। इसमें वह दो युवकों को गाली देते और धमकाते नजर आ रहा है।
लाल टी-शर्ट में नीर हाथ बांधे खड़े दो युवकों धमकी दे रहा है।
ये घटना 10 सितंबर की बताई जा रही है। वीडियो में नीर उसके सामने हाथ बांधकर खड़े दो युवकों से उंगली दिखाकर कह रहा है कि आधा भोपाल मेरे नाम से डरता है।गली-गली जाकर मैं अकेले लोगों को मारता हूं।
वीडियो में इसी दौरान एक युवक आकर उन दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर देता है। जिसके बाद वहां मौजूद नीर समेत अन्य लोग बीच बचाव करते हैं। जिन दो युवकों की पिटाई की गई, वे नरसिंहपुर शहर के ही रहने वाले हैं।
घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए-

पिटाई के बाद दोनों पक्षों को अलग-अलग किया गया।

चचेरे भाई से होटल में हुआ था झगड़ा बताया जा रहा है कि बीते दिनों इन दोनों युवकों का एक होटल में नीर प्रजापति के चचेरे भाई अमित प्रजापति उर्फ अम्मू से झगड़ा हुआ था। इसी विवाद के चलते नीर और उनके परिजन ने इन दोनों युवकों को अपने घर बुलाया था

एएसपी बोले- घटना की जानकारी नहीं मामले में एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने वीडियो भेजने पर जांच करने की बात कही है।