अलमारी की तिजोरी में कुंडली मार कर बैठे कोबरा ने अटैक करने की भी कोशिश की. अब इस वीडियो पर लोग भी तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं.

तिजोरी में कुंडली मारकर बैठा सांप, Video देख छूट जाएगा पसीना
King Cobra in Safe Locker: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन लोगों की जान हलक में डाल देते हैं. अब हाल ही में सोशल मीडिया पर आए कोबरा के इस विडियो ने लोगों की हवाइयां उड़ा दी है. इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है. इस वीडियो को देखने के बाद सबसे पहले तो आपके जेहन में यह सवाल आएगा कि यह सांप नोटों और जूलरी से भरी तिजोरी में घुसा कैसे? अलमारी की तिजोरी में कुंडली मार कर बैठे कोबरा ने अटैक करने की भी कोशिश की. अब इस वीडियो पर लोग भी तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं.
भरी तिजोरी में कुंडली मारकर बैठा सांप (Snake Viral Video)
वीडियो में देख सकते हैं कि अलमारी की तिजोरी में कुंडली मार कर बैठा यह सांप अपने फन खोलकर बैठा है. तिजोरी 500-500 के करारे नोट और सोने के हारों से भरी हुई है. इस वीडियो में कुछ लोगों की आवाजें भी आ रही हैं, जो इस सांप को भगाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान कोबरा भी जवाब में हमला कर देता है. सांप को देख घरवालों के ही नहीं बल्कि यूजर्स के भी होश उड़ गए हैं. इस वीडियो पर लोग क्या कह रहे हैं चलिए जानते हैं
हमेशा सिर्फ सुना था आज देख भी लिया। 🧐
पुराने लोगों से दादा और दादी से सुनता चला आ रहा हुँ,की पहले जहाँ भी जमीन मे धन गड़ा होता था, उसकी रक्षा सर्प करते थे।
लेकिन ये लोहे की अलमारी, तीजोरी मे कैसे पहुँच गया, यहाँ का पता किसने दिया इसको। pic.twitter.com/UVcnWPcK3x
— Abhishek Agrahari (@abhishek902444) September 25, 2025
अलमारी की तिजोरी में कैसे घुसा सांप ? (snake coiled up worth lakhs ) देखने के बाद लोगों के मन में पहला सवाल यही है कि सांप अलमारी में आया कैसे? लोग यह भी कह रहे हैं कि पुराने समय में कहा जाता था कि सांप जमीन में गड़े खजाने की रक्षा करते थे और आज अलमारी में. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पूरे वाकये को बहुत शॉकिंग और अविश्वसनीय भी बताया है. इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. एक ने पूछा है कि क्या यह संभव है? एक यूजर ने तो सांप का मीम्स बनाकर इस वीडियो को फनी रूप दे दिया है. एक ने लिखा है, यह सूंघकर आया होगा, लेकिन सवाल यही है कि तिजोरी में कैसे घुसा? इस पर एक ने फनी जवाब देते हुए लिखा है, लगता है तिजोरी की चाबी इसी के पास होगी. अब लोग इस वीडियो का ऐसे ही लुत्फ उठा रहे हैं.