जब हमारे देश के प्रधानमंत्री ही फ्रंट फुट पर खेल रहे थे तो हम क्यों नहीं।
हमारे लिए असली ट्रॉफी हमारे देश के लोगों की खुशी है,
सिल्वर की ट्रॉफी से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
: सूर्यकुमार यादव, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस पूरे मुद्दे पर ,कहा कि विजयी टीम को याद रखा जाता है ट्रॉफी को नहीं. सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैने ऐसा पहले कभी नहीं देखा कि विजयी टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई हो, लेकिन मेरे लिये मेरे खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ ही असली ट्रॉफी है.’’
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. भारत ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान से तीन मैच खेले और तीनों जीते.
सूर्यकुमार ने बाद में एक्स पर लिखा ,‘‘ मैच पूरा होने के बाद सिर्फ चैम्पियंस को याद रखा जाता है, ट्रॉफी की तस्वीर को नहीं.’’ टीम के नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार पर उन्होंने कहा ,‘‘ हमने मैदान पर यह फैसला लिया. किसी ने हमसे ऐसा करने के लिये कहा नहीं था.’’