आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास…………………………मार्गशीर्ष
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………..सप्तमी
संध्या 06.42 पर्यंत पश्चात अष्टमी
सूर्योदय…………प्रातः 06.54.49 पर
सूर्यास्त…………संध्या 05.42.10 पर
सूर्य राशि………………………वृश्चिक
चन्द्र राशि………………………..सिंह
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………………….मघा
दोप 02.25 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग…………………………विष्कुम्भ
दुसरे दिन प्रातः 04.14 पर्यंत पश्चात प्रीती
करण……………………………विष्टि
प्रातः 07.20 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………..हेमंत
दिन………………………….सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
07 दिसंबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.56 से 12.39 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 08.18 से 09.38 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
05:25:07 07:49:14
धनु
07:49:14 09:48:32
मकर
09:48:32 11:31:03
कुम्भ
11:31:03 12:58:44
मीन
12:58:44 14:23:55
मेष
14:23:55 15:59:23
वृषभ
15:59:23 17:55:14
मिथुन
17:55:14 20:10:12
कर्क
20:10:12 22:30:54
सिंह
22:30:54 24:48:35
कन्या
24:48:35 27:05:15
तुला
27:05:15 29:25:07
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………7
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.57 से 08.१7 तक अमृत
प्रात: 09.37 से 10.57 तक शुभ
दोप. 01.37 से 02.57 तक चंचल
अप. 02.57 से 04.17 तक लाभ
सायं 04.17 से 05.37 तक अमृत
सायं 05.37 से 07.17 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ सनातनाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
आत्मार्थं जीवलोकेस्मिन् को न जीवति मानवः ।
परं परोपकारार्थं यो जीवति स जीवति ॥
अर्थात :-
इस दुनिया में अपने लिए कौन मानव नहीं जीता (सब जीते हैं) ? लेकिन परोपकार के लिए जीए उसे जीया कहते हैं ।
? आरोग्यं :-
जीरा के फायदे :-
5. कब्ज़ की समस्या हो तो जीरा, काली मिर्च, सौंठ और करी पाउडर को बराबर मात्रा में लें और इसका मिश्रण तैयार कर लें। इसमें स्वादानुसार नमक डालकर घी में मिलाएं और चावल के साथ खाएं। राहत मिलेगी।
6. इसमें एंटीसेप्टिक तत्व भी पाया जाता है। सीने में जमे हुए कफ को बाहर निकलने के लिए जीरे को पीस कर फांक लें। यह सर्दी-जुकाम से भी राहत दिलाता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी। आपसी संबंधों को महत्व दें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 07 दिसंबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सायं 06:38 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:03 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:36 बजे होगा । मघा नक्षत्र दोपहर 02:21 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:14 से 09:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:52 से 12:35 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                    –:  विशेष  :–
                    कालभैरवाष्टमी
          सोमवार , 07 दिसम्बर 2020 को कालभैरवाष्टमी (कालभैरव जयंती) है । शिवपुराण शतरुद्रासंहिता के अनुसार “भगवान् शिव ने मार्गशीर्ष मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी को भैरवरूप से अवतार लिया था । इसलिये जो मनुष्य मार्गशीर्ष मासकी कृष्णाष्टमी को काल भैरव के संनिकट उपवास करके रात्रि में जागरण करता हैं , वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है । जो मनुष्य अन्यत्र भी भक्तिपूर्वक जागरणसहित इस व्रतका अनुष्ठान करेगा , वह भी महापापों से मुक्त होकर सद्गति को प्राप्त हो जायगा ।”
?? वामकेश्वर तंत्र की योगिनीहदयदीपिका टीका में अमृतानंद नाथ कहते हैं – ‘विश्वस्य भरणाद् रमणाद् वमनात्‌ सृष्टि – स्थिति – संहारकारी परशिवो भैरवः’ अर्थात भ- से विश्व का भरण , र- से रमश , व – से वमन अर्थात सृष्टि को उत्पत्ति पालन और संहार करने वाले शिव ही भैरव हैं ।
          इस दिन उपवास तथा रात्रि जागरण का ही विशेष महत्व है । ‘जागरं चोपवासं च कृत्वा कालाष्टमीदिने । प्रयतः पापनिर्मुक्तः शैवो भवति शोभनः॥’ के अनुसार उपवास करके रात्रि में जागरण करे तो सब पाप दूर हो जाते हैं और व्रती शैव बन जाता है। भैरव रात्रि के देवता माने जाते हैं और इनकी आराधना का खास समय भी मध्य रात्रि में 12 से 3 बजे का माना जाता है ।
भैरव का मध्याह्न में जन्म हुआ था , अतः मध्याह्णव्यापिनी अष्टमी ही व्रत/पूजन में लेनी चाहिये ।
          भविष्यपुराण , उत्तरपर्व , अध्याय ५८ के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अष्टमी में अनघाष्टमी व्रत का विधान है जिसको करने से त्रिविध पाप (कायिक, वाचिक और मानसिक) नष्ट हो जाते है और अष्टविध ऐश्वर्य (अणिमा , महिमा , प्राप्ति , प्राकाम्य , लघिमा , ईशित्व , वशित्व तथा सर्वकामावसायिता) प्राप्त होते हैं ।
          शिवपुराण में “भैरव: पूर्णरूपोहि शंकरस्य परात्मन:। मूढास्तेवै न जानन्ति मोहिता:शिवमायया।।”  को शिव का ही पूर्णरूप बताया है। ब्रह्माण्डपुराण के उत्तरभाग में “तयोरेव समुत्पन्नो भैरवः क्रोधसंयुतः” के अनुसार क्रुद्ध शिव से भैरव की उत्पत्ति तथा उसके बाद भैरव द्वारा ब्रह्मा के सिर का छेदन बताया गया है। वामनपुराण में शिव के रक्त से ८ दिशाओं में विभिन्न भैरवों की उत्पत्ति बताई गयी है । जबकि ब्रह्मवैवर्त्तपुराण में कृष्ण के दक्षिण नेत्र से भैरव की उत्पत्ति की बताई गयी है।।  जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आयात निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को लाभ और सफलता मिलेगी । आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है । प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे । प्रवास आर्थिक लाभ और वाहन सुख मिल सकता है । वाद – विवाद से दूर रहे ।
          वृषभ :~ निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक होंगे । अधूरे कार्य पूरे होंगे । शारीरिक , मानसिक स्वस्थता रहेगी । आर्थिक लाभ होगा । बीमारी में राहत मिलेगी । नौकरी पेशावाले वर्ग को नौकरी में लाभ होगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।
          मिथुन :~ वाद – विवाद या चर्चाओं में न पडे । आत्म सम्मान को ठेस पहुँचेगी तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान हो सकता है । पेट सम्बंधी बीमारियों से तकलीफ होगी । नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करे ।
          कर्क :~ शारीरिक – मानसिक अस्वस्थता रहेगी । छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति होगी । सार्वजनिक मानहानि होने से दुःखी होंगे । समय से भोजन नहीं मिलेगा । अनिद्रा के शिकार होंगे । धन खर्च होगा ।
          सिंह :~ कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर रहेगा , जिससे प्रसन्न रहेंगे । भाई – बहनों के साथ मिलकर कोई आयोजन करेंगे । मित्रों , स्नेहीजनों के साथ यात्रा हो सकती है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          कन्या :~ परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा । वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे । आर्थिक लाभ की संभावना है । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे ।
          तुला :~ आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी । शारीरिक , मानसिक स्वस्थता अच्छी रहेगी । मनोरंजन में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे । आर्थिक लाभ होगा । सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख मिलेगा ।
          वृश्चिक :~ मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट से आप परेशान रहेंगे । दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से बचे । बातचीत में गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखे । स्वभाव में उग्रता रहेगी , इसलिए झगडे से बचे ।
          धनु :~ आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायक है । पुत्र और पत्नी से कुछ लाभ मिलेगा । आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ का दिन है ।
          मकर :~ वसूली , प्रवास , आय आदि के लिए शुभ दिन है । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी । पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी ।
          कुंभ :~ आज आपको बेचैनी , थकान और ऊबन रहेगी । आफिस तथा काम – काज मे उच्च पदाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी । प्रतिस्पर्धियों के समक्ष अधिक वाद – विवाद न करे ।
          मीन :~ बीमारी मे खर्च होगे । अचानक  खर्च होगा । अन्य कामकाज में भी आपको प्रतिकूलता रहेगी । पारिवार मे मनमुटाव हो सकता है । इसलिए संभलकर बोलें ।  ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *