“बुलंदशहर में ज्वेलरी शोरूम से कपल ने 2 मिनट में उड़ाया 6 लाख का हार, साड़ी के नीचे छिपाकर महिला ने दिया धोखा; CCTV फुटेज वायरल”

यूपी के बुलंदशहर में एक ज्वेलरी शोरूम से सोने का हार चुरा रहे कपल का एक CCTV फुटेज वायरल हो रहा है। जिसमें वह कस्टमर बनकर ज्वेलरी शोरूम में आते हैं और दुकानदार की नजरों से बचते हुए हार चुराने लगते है। वायरल वीडियो में सब कुछ सामान्य ही नजर आ रहा होता है। लेकिन जब दुकानदार शॉप बंद करते हुए स्टॉक करता है, तो उसे उसमें से 6 ग्राम सोना कम मिलता है।

ज्वेलरी शॉप पर चोरी का CCTV फुटेज (X)

इसके बाद सीसीटीवी चेक करने पर सारा झोल सामने आ जाता है। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला को दुकानदार नेकलेस दिखा रहा होता है। इसी दौरान वह नेकलेस देखते-देखते उसे अपनी साड़ी के नीचे छिपा लेती है और अपने साथी के साथ दुकान से बाहर निकल जाती है।

6 लाख बताई कीमत…

इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार, दुकान के मालिक गौरव पंडित ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सोने की ज्वेलरी की कीमत करीब 6 लाख रुपये है। फुटेज में साफ-साफ दिखाई देने के बावजूद भी चोरों को ढूंढा जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फुटेज की जांच की जा रही है

नजरों के सामने से धोखा…

पुलिस अधिकारी ने कहा कि फुटेज की जांच में आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायरल सीसीटीवी फुटेज काले रंग की शर्ट पहना एक आदमी और सिल्क साड़ी पहनी एक औरत को ज्वेलरी शॉप में बैठे हुए देखा जा सकता है। शुरू में वह नेकलेस देख रहे होते हैं। लेकिन उनका इमान पहले ही डगमगाया होता है।

ऐसे में मौका पाते ही, औरत बड़े ही शातिरता के साथ सोने की ज्वेलरी को अपनी साड़ी के नीचे छिपा लेती है। दुकानदार का इस पर ध्यान नहीं जाता। क्योंकि वह ग्राहक बनकर आए कपल उसे बातों में उलझाकर रखते हैं। साथ ही, वह उससे और भी नेकलेस की डिजाइन दिखाने को कह रहे होते हैं।

लाखों का हार था…

लेकिन अब लगभग 2 मिनट की सीसीटीवी फुटेज में सबकुछ साफ नजर आ रहा है। X पर इस वीडियो को @Shahnawazreport नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- बुलंदशहर पंडित ज्वेलर्स के शो रूम से ऐसे चोरी हुआ लाखों का सोने का हार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *