हार्दिक पंड्या की बल्‍लेबाजी को देख ऑस्‍ट्रेलियाई कोच को याद आया धोनी का खौफ,मैच के बाद दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने हार्दिक पांड्या की दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में खेली गई नाबाद पारी को ‘अविश्वसनीय’ करार दिया. उन्होंने पंड्या की तुलना पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की.पंड्या ने आखिरी ओवरों में 22 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 36 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली

लैंगर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि मैच के नजरिये से यह अविश्वसनीय पारी थी. हमें पता है कि पंड्या कितने खतरनाक है. इससे पहले हम धोनी को देख चुके है और पंड्या ने आज उसी तरह से बल्लेबाजी की. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सत्र बेहतरीन बल्लेबाजी की है, जाहिर है कि यह शानदार पारी थी. लैंगर ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम को टी20 के कई अनुभवी खिलाड़ियों के होने से फायदा हुआ. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि मुझे लगता है कि पूरा मैच काफी करीबी था. हमारा क्षेत्ररक्षण शानदार था. टी20 के अनुभवी खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम आज हम पर भारी पड़ी.

पंड्या ने निभाई बेहतरीन फिनिशर की भूमिका:-दूसरे टी20 मैच में पंड्या ने बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभाई. भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे. पंड्या ने ये रन महज 4 गेंद पर ही बना डाले. इस तरह भारत दो गेंद बाकी रहते ही मैच जीत गया.
यह भी पढ़ें:

बता दें कि हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने वनडे सीरीज में क्रमश: 90, 28 और 92* रन की पारियां खेली थीं. उनकी बदौलत ही भारत तीसरा वनडे जीता था. हार्दिक टी20 सीरीज में 16 और 42 रन की पारी खेल चुके हैं. तीसरा टी20 मंगलवार को खेला जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *