इंदौर IET कैंपस बवाल: ‘राइज योर वॉइस’ ग्रुप से जुड़ा मामला, 14 कैमरे तोड़े-डीवीआर चोरी; सरकारी संपत्ति का नुकसान, 4 छात्रों पर नामजद एफआईआर, 93 पर जांच

भंवरकुआ पुलिस ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी कैंपस में तोड़फोड़ और चोरी की घटना पर कार्रवाई की है। स्टाफ मेंबर रणजीत शिंदे की शिकायत पर कॉलेज के चार छात्रों विवेक शर्मा, अनुज राज परमार, नवीन बारे और सौरभ जाटव के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, इन छात्रों से जुड़े करीब 93 छात्रों पर भी जांच बैठाई गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत में बताया गया कि 26 सितंबर की सुबह कुछ फर्स्ट ईयर छात्र खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे, जिन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी छात्रों ने होस्टल और कैंपस में करीब 14 कैमरों में तोड़फोड़ की और कार्यालय का ताला तोड़कर 14 कैमरे व डीवीआर भी चुरा लिया।

पांच-पांच अकाउंट बनाने का टारगेट दिया

कॉलेज प्रबंधन की प्राथमिक जांच में यह भी खुलासा हुआ कि छात्रों ने अपने जूनियर्स को दबाव डालकर एक्स पर पांच-पांच अकाउंट बनाने का टारगेट दिया था। इसके लिए “राइज योर वॉइस” नाम से एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें 93 छात्र जुड़े थे। घटना सामने आने के बाद यह ग्रुप डिलीट कर दिया गया, हालांकि कुछ स्क्रीनशॉट पुलिस के पास सबूत के तौर पर पहुंचे हैं।

सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

पुलिस अब चोरी और तोड़फोड़ में शामिल छात्रों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *