दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान एक शख्स फोन पर जमकर गाली दे रहा होता है। लेकिन उसके सामने बैठे पैसेंजर को लगता है कि वो उसे गाली दे रहा है। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और हाथापाई होती है। इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
पब्लिक प्लेस में हर व्यक्ति को अपनी भावनाओं को काबू में रखना चाहिए। क्योंकि कई बार गलतफहमी के चलते भी इंसान दुर्घटना का शिकार हो जाता है। पहले तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में फोन पर गाली-गलौज करना ही गलत है। उसमें भी अगर किसी को यह गलतफहमी हो जाए कि सामने वाला फोन पर नहीं बल्कि उसे गाली दे रहा है, तो लड़ाई होना पक्का है

दिल्ली मेट्रो में फोन पर गाली देने को लेकर लड़ाई (X)
दिल्ली मेट्रो की वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। जिसमें एक पैसेंजर को फोन पर गाली देता, देख सामने वाला यह समझ लेता है कि उसे गालियां पड़ रही है। फिर वह सीट से उठकर उसे मारने पहुंच जाता है। जिसके बाद जमकर गाली-गलौज और हाथापाई होती है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गलतफहमी के चलते हुई लड़ाई…

मेट्रो के अंदर रिकॉर्ड की गई इस वीडियो में शुरू में अचानक सामने की सीट पर बैठा एक शख्स उठता है और सामने बैठे बंदे को गालियां देते हुए मारना शुरू कर देता है। यह देखकर उसके बगल बैठे लोग भी उसे छुड़ाने जाते हैं। मगर इस बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई होती है। सामने वाला शख्स फोन पर बात कर रहे शख्स को यह कहकर पीटना चालू कर देता है कि ‘गाली दे रहा है।’
20 सेकंड के फुटेज में जमकर गाली-गलौज और हाथापाई देखने को मिलती है। जिसके चलते आसपास मौजूद कुछ लोग इससे एंटरटेन भी हो रहे होते हैं। लेकिन पब्लिक प्लेस में इस प्रकार की अराजकता देख कुछ यूजर्स कमेंट सेक्शन में इसे गलत भी बता रहे हैं।
Kalesh b/w Two guys inside Delhi metro (One man was talking on a phone call and abusing someone, but the man sitting beside him thought he was being abused) pic.twitter.com/0B5AQxNXi2
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 1, 2025
पब्लिक में गाली नहीं देना…

दिल्ली मेट्रो के अंदर हुए इस हंगामे को देखने के बाद यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पहले मुझे लगता था कि केवल मेरे कैरेक्ट को गलत समझा गया है, फिर मैंने ये वीडियो देख ली। दूसरे यूजर ने कहा कि उस बंदे ने सही किया, पब्लिक में गाली देनी ही नहीं चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि गाली देने वाला भी गलतफहमी का शिकार हो गया।