“दिल्ली मेट्रो में ‘दंगल’: चलती ट्रेन में यात्रियों के बीच जमकर लात-घूंसे और हाथापाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल”

दिल्ली मेट्रो में गाली देने पर दो यात्रियों के बीच गंभीर मारपीट हुई। वीडियो में एक नौजवान और अधेड़ उम्र के व्यक्ति को लड़ते देखा जा सकता है। यह ‘मेट्रो दंगल’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो में अक्सर सीट को लेकर मसले होते रहते हैं। कभी-कभी ये लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि बात मार-पीट तक पहुंच जाती है। लेकिन कई बार सीट के बजाए और भी कारणों से यात्रियों में झगड़े हो जाते हैं, जिनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो यात्रियों के बीच गंभीर हाथापाई होती नजर आ रही है। दोनों ही एक-दूसरे को बुरी तरह मारते हैं। इस बीच बाकी यात्री भी दोनों की लड़ाई देखकर सहम जाते हैं।

मेट्रो में यात्रियों के बीच जबरदस्त लड़ाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नौजवान एक अधेड़ उम्र के शख्स पर चिल्लाता दिखाई देता है। लड़का इल्जाम लगाता है कि अंकल ने उसे गंदी गालियां दीं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लेते हैं। लड़का जैसे ही हाथ उठाने जाता है, अंकल उसे जोर से किक मारकर गिरा देते हैं।

इसके बाद लड़के के साथ सफर कर रहा एक और शख्स उस आदमी के बाल पकड़कर खींचने लगता है। दोनों मिलकर उस आदमी की धुनाई करते हैं। बीच-बचाव करने के लिए कई यात्री आगे आते हैं और दोनों को शांत करने की कोशिश करते हैं। लड़का बार-बार अधेड़ उम्र के आदमी पर चिल्लाता दिखाई देता है और कहता है, ‘मां की गाली देगा

देखें वायरल वीडियो

वीडियो में इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यह मामला किस मेट्रो स्टेशन का है। लेकिन मेट्रो के अंदर हुआ यह ‘दंगल’ वाकई में हैरान कर देने वाला है। कुछ यात्रियों ने इस लड़ाई का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @gharkekalesh नाम के पेज ने शेयर किया है। वायरल वीडियो पर अभी तक DMRC का कोई जवाब नहीं आया है।

‘दिल्ली मेट्रो या कुश्ती का अखाड़ा?’

वीडियो को अब तक करीब 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस मेट्रो दंगल पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली मेट्रो दिन पर दिन कुश्ती का अखाड़ा बनती जा रही है।’ दूसरे ने कहा, ‘अंकल ने बंदे को बड़ी तेज किक मारी।’ किसी ने लिखा, ‘लोग भले ही मेट्रो में सफर कर लें, लेकिन सिविक सेंस उनमें देखने को नहीं मिलेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *