कोरोना की वजह से इस टीवी एक्ट्रेस ने तोड़ा दम

टीवी के सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्या भटनागर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. सोमवार की सुबह टीवी इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.दिव्या बीते कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रही थीं. दिव्या पिछले दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं. इसके साथ ही उन्हें निमोनिया भी था. जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दिव्या को गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल  में भर्ती कराया गया था. इस दौरान दिव्या की हालत बेहद गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. उनका ऑक्सीज़न लेवल भी काफी कम हो गया था. बीते 11 दिनों से दिव्या वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रही थीं. दिव्या इस जंग को जीत नहीं सकीं और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या भटनागर के निधन पर शोक जाहिर किया है. उन्होंने दिव्या भटनागर के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू ही होती थी. दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी. मुझे पता है, तुम्हारे लिए जिंदगी बहुत कठिन हो गई थी. असहनीय दर्द था. पर मुझे पता है, आज तुम बेहतर दुनिया में हो. सभी दुखों, दर्द, झूठ और धोखे से दूर.’

देवोलीना आगे लिखती हैं- ‘मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगी दिवू और तू भी जानती थी कि मैं तुझसे प्यार करती हूं और तेरी फिक्र करती हूं. बड़ी तू थी, पर बच्ची भी तू थी. भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे. जहां भी है तू अभी बस खुश रह. तू हमेशा याद आएगी. मैं तुझसे बहुत प्यार करती हूं. बहुत जल्दी चली गई तू. ओम शांति.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *