इंदौर: विधायक गोलू शुक्ला ने कहा—’इन जिहादियों का खात्मा होगा’, माता-पिता से सोशल मीडिया व कोचिंग-जिम पर नजर रखने की अपील; टी.राजा ने ‘जिहादी मुक्त MP’ शपथ

इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जिहादियों के खात्मे की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि माता-पिता अपने बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ ही कोचिंग और जिम पर नजर रखें कि वहां कोई जिहादी तो नहीं है।

दरअसल, दशहरे के मौके पर इंदौर के छावनी इलाके में रा‌वण दहन का आयोजन किया गया था। यहां विधायक गोलू शुक्ला भी यहां पहुंचे थे। जहां उनका साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक शुक्ला ने मंच से जनता से एक अपील की है।

इन जिहादियों का खात्मा होकर रहेगा – शुक्ला विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि आप सब इन लव जिहादियों से सावधान रहे। हम सब सनातनी है, सनातनी रहेंगे और मरते दम तक सनातनी रहेंगे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपील की है कि खासकर माता-पिता से की वे अपने बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ध्यान रखे।

उनके वॉट्सएप, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया अकाउंट को चेक करें कि वे किससे बात कर रहे हैं। वो जिस कोचिंग क्लास जा रहे हैं, जिस जिम में जा रहे हैं।

वहां भी ध्यान रखने की जरूरत है कि कोचिंग-जिम के आसपास कोई जिहादी तो नहीं है। हम सब ध्यान रखेंगे तो निश्चित रूप से हम जिहादियों का खात्मा कर देंगे। इन जिहादियों का खात्मा होकर रहेगा।

तेलंगाना विधायक टी.राजा आयोजन में हुए थे शामिल।

तेलंगाना के विधायक टी.राजा ने दिलाई शपथ

इसी आयोजन में तेलंगाना के विधायक टी. राजा ने लोगों को जिहादी मुक्त मध्यप्रदेश बनाने की शपथ दिलाई थी। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया था कि वे पूरे एमपी के बाजारों में बैनर लगाकर प्रदेश को जिहादी मुक्त बनाएं। विजयादशमी पर्व पर वे बतौर मुख्य अतिथि छावनी के रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर नशा करना ही है तो देश, धर्म का नशा करो, लव जिहादी को ठोकने का नशा करो। इस नशे में जो मजा है वह किसी नशे में नहीं है। आज हमारे इंदौर और मप्र को नशे का अड्डा बनाया जा रहा है, खासकर हमारे नौजवानों को टारगेट किया जा रहा है। मैं यहां अपने लोगों को जगाने आया हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *