241
।। ?️।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………………..मार्गशीर्ष
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..नवमी
दोप 03.147 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि……………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.55.49 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.42.36 पर
सूर्य राशि……………………..वृश्चिक
चन्द्र राशि……………………..कन्या
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र…………………उत्तराफाल्गुनी
दोप 12.25 पर्यंत पश्चात हस्त
योग……………………….आयुष्मान
रात्रि 10.38 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण………………………….गरज
दोप 03.14 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………………हेमंत
दिन………………………….बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
09 दिसंबर सन 2020 ईस्वी ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 12.19 से 01.38 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
05:12:43 07:33:52
धनु
07:33:52 09:34:36
मकर
09:34:36 11:21:41
कुम्भ
11:21:41 12:55:14
मीन
12:55:14 14:26:25
मेष
14:26:25 16:07:08
वृषभ
16:07:08 18:05:46
मिथुन
18:05:46 20:19:27
कर्क
20:19:27 22:35:37
सिंह
22:35:37 24:47:26
कन्या
24:47:26 26:58:06
तुला
26:58:06 29:12:43
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..9
? शुभ रंग……………………..हरा
⚜️ चौघडिया :-
प्रात: 08.18 से 09.38 तक अमृत
प्रात: 10.58 से 12.18 तक शुभ
दोप 02.58 से 04.17 तक चंचल
सायं 04.17 से 05.37 तक लाभ
रात्रि 07.17 से 08.58 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ हेरम्बाय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
यस्य जीवन्ति धर्मेण पुत्रा मित्राणि बान्धवाः ।
सफलं जीवितं तस्य नात्मार्थे को हि जीवति ॥
अर्थात :-
जिसके सत्कर्म से पुत्र, मित्र और बंधु जीते हैं उसका जीवन सफल है अन्यथा अपने लिए कौन नहीं जीता “सब जीते हैं” ।
? आरोग्यं :-
जीरा के फायदे :-
9. मानव शरीर में विभिन्न कारणों से गंदे तत्व आ जाते हैं जिन्हें शरीर पसीने और फुंसियों के रूप में बाहर निकालता है। जीरे का नियमित इस्तेमाल शरीर की शोधन की प्रक्रिया को तेज करता है और ऐसी गंदगियाँ मुंहासों और फुंसियों के तौर पर बाहर नहीं आती। इस तरह जीरे के सेवन से त्वचा साफ और सुंदर बनी रहती है।
10. यदि आप बाल झड़ने की समस्या से ग्रसित हैं तो जीरा उसके लिए एक सही उपाय की तरह देखा जा सकता है। इसके लिए आप बाल धोने के बाद काला जीरा का तेल उस जगह पर लगाएं जहां बालों की संख्या निरंतर कम हो रही हो। ऐसा रोजाना करेंगे, तो जल्दी असर दिखाई देगा। इससे बाल घने और लंबे भी होते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जोखिम बिलकुल न लें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 दिसंबर 2020 बुधवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 03:11 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:05 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:33 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:23 से 01:41 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा । गहरे चिंतन – मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएँगे । वाणी पर संयम रखने से बहुत – सी गलतफहमियों से बच सकेंगे । अचानक धन लाभ होगा। हितशत्रुओं से बचे ।
वृषभ :~ पारिवारिक सदस्यों और दोस्तों के साथ उत्तम भोजन का अवसर मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धन लाभ होगा । दूर बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा । भागीदारी में लाभ तथा सार्वजनिक जीवन में आपको मान – सम्मान की प्राप्ति होगी ।
मिथुन :~ आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी । घर में शांति और आनंद का वातावरण से मन प्रसन्न रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । आफिस में संघर्ष या मनमुटाव हो सकता हैं ।
कर्क :~ दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा । साथ – साथ स्वास्थ्य की शिकायत भी रहेगी । नए कार्य आरंभ नही करे । आकस्मिक खर्च होगा । यात्रा – प्रवास में कठिनाई आएगी ।
सिंह :~ नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । घर में विसंवादिता का वातावरण रहेगा । जमीन , मकान तथा वाहन आदि दस्तावेज करने में सावधानी रखें ।
कन्या :~ आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचें । हालाकि कार्य में सफलता तो आपको मिलेगी ही । प्रतिस्पर्धियों को आप परास्त करेंगे । आर्थिक लाभ होंगे । प्रियतमा का सहवास मिलेगा । सार्वजनिक मान – सम्मान मिलेगा। चित्त में प्रसन्नता रहेगी ।
तुला :~ आप जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार रखे । आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव हो सकता है । दुविधा में कोई ठोस निर्णय ले सकेंगे ।
वृश्चिक :~ तन – मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे । कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन – मुलाकात के अवसर आएंगे । आर्थिक लाभ होगा । शुभ अवसर पर बाहर जाएंगे । आनंददायक समाचार प्राप्त होगा ।
धनु :~ पारिवार मे झकझक से मन दुःखी होगा । क्रोध पर अंकुश रखे । दुर्घटना से बचें । कोर्ट – कचहरी के मामले में सावधानी रखें । अधिक खर्च होने से तंगी रहेगी ।
मकर :~ सामाजिक क्षेत्र में नौकरी – धंधा में और अन्य क्षेत्रों में आज लाभदायक रहेगा । मित्रों , सगे – सम्बंधियों के साथ बाहर जाएँगे । मागलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे । स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ होगा ।
कुंभ :~ आपके हर कार्य निर्विघ्न होंगे , जिससे खुश रहेंगे । नौकरी – व्यवसाय मे परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी । बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी ।
मीन :~ नकारात्मक विचार पर हावी न हो , इसका विशेष ख्याल रखे । मानसिक परेशानी रहेगी । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें । संतानों की समस्याओं से चिंतित रहेंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।