“इंदौर विजय नगर में नीलगाय की दहशत, नगर निगम ने सुरक्षित पकड़कर चिड़ियाघर पहुंचाया”

इंदौर के सबसे व्यस्त इलाके विजय नगर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सायाजी होटल के सामने सड़क पर अचानक एक नीलगाय आ गई। कुछ देर तक नीलगाय सड़क पर इधर-उधर भागती रही, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

_सूचना मिलते ही नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और फुर्ती दिखाते हुए नीलगाय को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। निगम अमले ने नीलगाय को शांत कराया और चिड़ियाघर पहुंचाया

जहां उसकी हालत फिलहाल पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *