“10 लाख की रिश्वत ने खोला करोड़ों का खज़ाना: NHIDCL अफसर के घर छापे में CBI को मिला 2.62 करोड़ कैश, 9 प्लॉट, 20 फ्लैट और लग्जरी गाड़ियाँ”

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक रिश्वत मामले में छापेमारी की तो हैरान करने वाला नजारा सामने आया. CBI दरअसलल नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के कार्यकारी निदेशक मैस्नम रितेन कुमार सिंह और कोलकाता के निजी कंपनी प्रतिनिधि बिनोद कुमार जैन को 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है.

यह गिरफ्तारी असम में डेमो से मोरान बायपास तक नेशनल हाईवे-37 के 4 लेन प्रोजेक्ट से जुड़े कंप्लीशन सर्टिफिकेट और समय विस्तार देने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में की गई है.

CBI ने 14 अक्टूबर को जाल बिछाकर सिंह को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जबकि जैन को कैश रिश्वत लेते वक्त गिरफ्तार किया गया.

यह रिश्वत NHIDCL की कई परियोजनाओं के लिए प्रतिस्पर्धी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए मांगी गई थी. दोनों आरोपियों को गुवाहाटी के CBI मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया.

घर से मिली करोड़ों की संपत्ति
गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने सात स्थानों पर छापेमारी कर 2.62 करोड़ रुपये कैश, 9 भू-संपत्तियों, 20 फ्लैट्स और कई लग्जरी वाहनों की दस्तावेजी जानकारी बरामद की है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंह एवं उनके परिवार की कई जगहों पर संपत्ति है और जांच एजेंसी अब इन चल/अचल संपत्तियों की विस्तार से पड़ताल कर रही है. CBI ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *