WhatsApp में आया ये कमाल का फीचर

WhatsApp लगातार नए फीचर्स ला रहा है, जिससे यूजर्स को कई तरह की नई सुविधाएं मिल रही हैं. इस पॉप्युलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में करीब एक महीने पहले शॉपिंग बटन फीचर जोड़ा गया था. अब WhatsApp ने एक नया फीचर Carts पेश किया है, जो WhatsApp पर शॉपिंग को और आसान बनाएगा. वॉट्सऐप का ‘कार्ट’ फीचर किसी ई-कॉमर्स साइट के ‘ऐड टु कार्ट’ बटन की तरह ही है. इस फीचर से यूजर्स एक बार में कई आइटम ऑर्डर कर पाएंगे. WhatsApp ने कहा है कि Carts फीचर से यूजर्स वॉट्सऐप पर कैटलॉग ब्राउज करने, कई प्रॉडक्ट सेलेक्ट करने और ऑर्डर करने का काम कर सकते हैं. खास बात है कि यह सब बस एक मेसेज भेजने जितना आसान होगा।

Whatsapp पर खूब हो रही शॉपिंग
व्हाट्सएप का कहना है कि चैट के जरिए ‘अधिक से अधिक शॉपिंग’ हो रही है, इसलिए कंपनी इस नई फीचर को जोड़कर खरीदना और बेचना और भी आसान बनाना चाहती है। कंपनी का दावा है कि 17.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रोजाना एक बिजनस अकाउंट के साथ बातचीत करते हैं, वहीं भारत में 30 लाख लोग हर महीने एक बिजनस कैटलॉग देखते हैं।

व्हाट्सएप का कहना है कि यह फीचर सीधे तौर पर ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि उन्हें कई बार एक से ज्यादा प्रोडक्ट का ऑर्डर देना होता है। इसके अलावा एक बिजनेस के लिए भी ऑर्डर को ट्रैक कर पाना, रिक्वेस्ट मैनेज करना और सेल क्लोज करना आसान हो जाएगा। तो आइए जानते हैं कि किस तरह आप व्हाट्सएप के Carts फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें नए फीचर का इस्तेमाल
स्टेप 1: व्हाट्सऐप ओपन करें और उस बिजनस प्रोफाइल पर जाएं जहां से आप शॉपिंग करना चाहते हैं।
स्टेप 2: अब कॉल बटन के बगल में मौजूद शॉपिंग आइकॉन पर टैप करें। इससे आप कैटलॉग ब्राउज कर पाते हैं।
स्टेप 3: एक बार कैटलॉग खुल जाने पर आप प्रोडक्ट ब्राउज कर पाएंगे। अपनी पसंद के प्रोडक्ट पर टैप करें।

स्टेप 4: अब आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे Message Business और Add to Cart.
स्टेप 5: अगर आप प्रोडक्ट के बारे में जानकारी चाहते हैं तो पहला ऑप्शन चुनें और अगर इसे खरीदना चाहते हैं तो Add to Cart ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 6: आप एक बार में कई प्रोडक्ट को Add to Cart कर सकते हैं। लिस्ट पूरी हो जाने के बाद आप इसे विक्रेता को भेज सकते हैं।
स्टेप 7: अब आपको चैट में ही View Cart का ऑप्शन भी दिखाई देगा, जिसके जरिए आप कभी भी ऑर्डर की डीटेल्स चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *