इंदौर में मंत्री विजयवर्गीय के समर्थक बिल्डर की हत्या: मल्हारगंज में बदमाशों ने चाकू से किया हमला, 3 दिन पुराने थप्पड़ विवाद में उतारा मौत के घाट

इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बिल्डर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अंकित राठौर (पुत्र राजू राठौर), निवासी तेली बाखल के रूप में हुई है। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक बताए जा रहे हैं।

घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र की है।

मामले के पीछे तीन दिन पुराना विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अंकित की आरोपी लालू पंडित से कहासुनी हुई थी, जिसके दौरान अंकित ने उसे थप्पड़ मार दिया था।

इसी बात की रंजिश में लालू ने अपने साथी राजू पंडित के साथ मिलकर अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अंकित को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंकित के परिवार के साथ फोटो। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

10 मिनट में पहुंची पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी सूचना मिलने पर मल्हारगंज पुलिस करीब 10 मिनट में ही मौके पर पहुंच गई और इलाके की घेराबंदी कर दी। टीआई वीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि दोनों आरोपी उसी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी है। हत्या के पीछे मंदिर से जुड़ा विवाद होने की भी जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

दो साल पहले ही हुई थी शादी

दो साल पहले अंकित की शादी हुई थी। उसकी एक बहन है। एक भाई मुंबई फिल्म सिटी में काम करता है। अंकित के पिता समाज के पदाधिकारी है। वही संघ से जुडे़ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *