दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के कैटरिंग स्टाफ के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्लेटफॉर्म पर बेल्ट, कूड़ेदान और लात-घूंसे तक जमकर चल गए। सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर ‘बैटल ऑफ बागपत 2.0’ कह रहे हैं… यानी वही मशहूर ‘चाट युद्ध’, जो 2021 में उत्तर प्रदेश के बागपत में वायरल हुई थी।

वंदे भारत के स्टाफ में बेल्ट संग्राम! प्लेटफॉर्म पर हुई ऐसी मारपीट कि वीडियो देख लोगों को ‘बैटल ऑफ बागपत’ याद आ गई
बेल्ट ही बेल्ट चली…
X पर @theskindoctor13 नाम के हैंडल से 17 अक्टूबर को शेयर करते हुए लिखा गया- वंदे भारत के कैटरिंग स्टाफ एक-दूसरे पर पूरी तरह ‘बैटल ऑफ बागपत’ स्टाइल में टूट पड़े। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 7.5 हजार लाइक्स, 3 लाख 81 हजार व्यूज और सैकड़ों की संख्या में प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं।
कैसे शुरू हुआ झगड़ा?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह झगड़ा दरअसल ट्रेन में पानी का बॉक्स रखने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने कहा, “खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस में पेंट्री असिस्टेंट्स के बीच पानी का बॉक्स रखने को लेकर बहस हुई थी, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। हालांकि, किसी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। बाद में दोनों पक्षों ने लिखित रूप में आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।”
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस ने बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्वतः संज्ञान लिया गया। क्योंकि मामला रेलवे एक्ट के तहत आता है, इसलिए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन थाने में FIR नंबर 74/25, धारा 194(2) बीएनएस, दिनांक 17/10/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
IRCTC ने की सख्त कार्रवाई
लोगों को याद आई बागपत की लड़ाई
IRCTC staffers serving onboard Vande Bharat settle an altercation with dustbin, belt and punches at Nizamuddin station in Delhi. pic.twitter.com/tldenRsRMz
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) October 17, 2025