उज्जैन में भस्म आरती से पहले महाकाल भक्त सौरभ राज सोनी को हार्ट अटैक, मंदिर परिसर में गिरे; मौत से कुछ घंटे पहले लिखा था वॉट्सऐप स्टेटस—‘दिल तो महाकाल का है, हम तो किरायेदार हैं

उज्जैन में सोमवार तड़के भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु को हार्ट अटैक आ गया। वे मंदिर परिसर में ही अचेत होकर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सौरभ राज सोनी हर सोमवार को महाकाल मंदिर की भस्म आरती में नियमित रूप से शामिल होते थे। रविवार रात भी वे आरती के लिए मंदिर पहुंचे थे।

सौरभ राज सोनी (47) उज्जैन की पार्श्वनाथ सिटी के निवासी थे। वे फ्रीगंज क्षेत्र में विनायक कैफे के नाम से चाय की दुकान संचालित करते थे। वे हर सोमवार को महाकाल मंदिर की भस्म आरती में नियमित रूप से शामिल होते थे। रविवार रात भी वे आरती के लिए मंदिर पहुंचे थे। करीब डेढ़ बजे वे मंदिर के गेट नंबर एक के पास अचानक गिर पड़े।

हर सोमवार दर्शन करने आते थे मित्र धर्मेंद्र पंड्या ने बताया कि सौरभ भगवान महाकाल के भक्त थे। उन्होंने मौत से कुछ घंटे पहले ही अपने वॉट्सएप स्टेटस पर लिखा था ‘मिट्टी का शरीर है, सांसें सारी उधार हैं, दिल तो महाकाल का है, हम तो किरायेदार हैं।’ महाकाल के दरबार में हर सोमवार दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने सौरभ को सच्चा भक्त बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *