बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा  को हार्ट अटैक आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेमो इस वक्त कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआएं दे रहे हैं।

रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ इस वक्त अस्पताल में मौजू्द हैं। उनकी एंजिओग्राफी हो चुकी है। फिलहाल कोरियोग्राफर को लेकर इतनी ही जानकारी मिल पाई है। रेमो डिसूजा काफी शानदार कोरियोग्राफर हैं और उन्होने कई हिंदी फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ किए हैं।

बता दें बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक का सफर रेमो के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। छोटी उम्र में ही रेमो ने इस बात का फैसला कर लिया था कि वो डांस में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं।

रेमो कोरियोग्राफी के साथ ही साथ निर्देशन में भी कदम रख चुके हैं। रेमो की पहली फिल्म F.A.L.T.U थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म ‘ABCD 2’ थी। इसके अलावा रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं।

फिलहाल उनके फैंस लगातार उनको दुआएं कर रहे हैं और जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना कर रहे हैं। इससे पहले रेमो यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले को लेकर चर्चा में थे। रेमो के खिलाफ इसी साल के जनवरी महीने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उनपर 10 करोड़ की हेराफेरी का आरोप था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *