आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, १२ दिसंबर २०२०?

सूर्योदय: ? ०७:१५
सूर्यास्त: ? ०५:१७
चन्द्रोदय: ? ०५:१७
चन्द्रास्त: ?१५:२७
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? त्रयोदशी (०३:५२ तक)
नक्षत्र ? विशाखा (०४:०५ तक)
योग ? अतिगण्ड (१२:०७ तक)
करण ? गर (१७:२७ तक)
वणिज (०३:५२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? वृश्चिक (२२:४० से)
मंगल ? मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५० से १२:३१
अमृत काल ? २०:१० से २१:३६
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०८ से १७:३२
निशिता मुहूर्त ? २३:४४ से ००:३९
राहुकाल ? ०९:३७ से १०:५४
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १३:२८ से १४:४४
होमाहुति ? केतु
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पृथ्वी (०३:५२ तक)
भद्रावास ? स्वर्ग (०३:५२ से)
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर २२:४१ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
शनि प्रदोष व्रत (द्वादशी तिथि क्षय) आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०४:०६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
विशाखा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ती, तू, ते, तो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (ना) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०५:०४ से ०७:२३
धनु – ०७:२३ से ०९:२७
मकर – ०९:२७ से ११:०८
कुम्भ – ११:०८ से १२:३४
मीन – १२:३४ से १३:५७
मेष – १३:५७ से १५:३१
वृषभ – १५:३१ से १७:२६
मिथुन – १७:२६ से १९:४१
कर्क – १९:४१ से २२:०३
सिंह – २२:०३ से ००:२१
कन्या – ००:२१ से ०२:३९
तुला – ०२:३९ से ०५:००
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०४ से ०७:२३
चोर पञ्चक – ०७:२३ से ०९:२७
शुभ मुहूर्त – ०९:२७ से ११:०८
रोग पञ्चक – ११:०८ से १२:३४
शुभ मुहूर्त – १२:३४ से १३:५७
शुभ मुहूर्त – १३:५७ से १५:३१
रोग पञ्चक – १५:३१ से १७:२६
शुभ मुहूर्त – १७:२६ से १९:४१
मृत्यु पञ्चक – १९:४१ से २२:०३
अग्नि पञ्चक – २२:०३ से ००:२१
शुभ मुहूर्त – ००:२१ से ०२:३९
रज पञ्चक – ०२:३९ से ०३:५२
शुभ मुहूर्त – ०३:५२ से ०४:०५
चोर पञ्चक – ०४:०५ से ०५:००
शुभ मुहूर्त – ०५:०० से ०७:०४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन रुके कार्यो को पूर्ण करने में सहायता दिलाएगा। सफलता आज लगभग प्रत्येक कार्य मे निश्चित रहेगा लेकिन आपका ही मन सही कार्य को छोड़ अनर्गल विषयो में भटकने से कुछ न कुछ कमी रह जायेगी। विदेशी वस्तुओ अथवा जन्म स्थान से दूर व्यवसाय से आकस्मिक लाभ की संभावना है। धन की आमद आज एक से अधिक मार्ग से होगी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। सुख सुविधा जुटाने के लिये सोचना नही पड़ेगा। सहकर्मियो से किसी बात को लेकर अनबन होगींलेकिं आपकी आवश्यकता पड़ने पर सुलह भी जल्दी हो जायेगी। धर्म कर्म में आज रुचि कम ही रहेगी टाने टोटको में कुछ समय देंगे लेकिन निष्ठा यहां भी नही रहेगी। घर के सदस्य छोटी मोटी बातो को छोड़ प्रसन्न ही रहेंगे। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में बीतेगा आकस्मिक दुर्घटना के योग है सावधान रहें।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये वृद्धिकारक रहेगा आज आप जहां से लाभ हो संभावना लगाएंगे वहां से आशा से अधिक ही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी कार्य क्षेत्र का वातावरण थोड़ा प्रतिस्पर्धात्मक रहेगा फिर भी आपके हिस्से का लाभ विपरीत परिस्थिति में भी आपके ही पास आएगा। व्यवसाय में निवेश करना पड़ेगा इसके परिणाम शीघ्र ही देखने को मिलेंगे कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियो की कमी खलेगी फिर भी तालमेल बिठा लेंगे। घर मे वातावरण किसी की जिद के कारण उथल पुथल रहेगा टालने पर भी इसके पीछे अधिक खर्च करना पड़ेगा। सेहत आज लगभग सामान्य ही रहेगी संध्या बाद कमर दर्द आलस्य थकान अधिक महसूस करेंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको घर और कारोबार में तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी। दिमाग मे व्यवसाय सम्बंधित उलझने दिन के आरंभ से ही लगी रहेंगी उपर से घरेलू कार्य का बोझ आने से दुविधा में रहेंगे घर के बुजुर्गों का सहयोग भी कम रहने से स्वयं को ही अधिकांश कार्य निपटाने पड़ेंगे। दोपहर बाद भागदौड़ से निजात मिलेगी लेकिन व्यावसायिक कारणों से व्यस्तता बढ़ेगी कार्य क्षेत्र का माहौल अकस्मात बदलने से थोड़ी असहजता होगी फिर भी सहयोगियों की मदद से इससे पर पा लेंगे धन की आमद टलते टलते संध्या के समय अचानक होगी। घर मे आज किसी के नाराज होने से वातावरण कुछ समय के लिये उदासीन बनेगा बात मानने पर सामान्य हो जाएगा संचित धन में कमी आएगी सेहत में भी कुछ न कुछ विकार रहेगा पर कार्य रुकने नही देंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन भी आपको घरेलू एवं सामाजिक क्षेत्र पर प्रतिकूल फल मिलने वाले है। दिन के आरंभ से ही आपका स्वभाव अत्यंत रूखा रहेगा लोगो की कमियां खोज खोज कर लड़ने के लिये तैयार रहेंगे घर के सदस्य भी पुरानी गलतियां गिना कर माहौल को अधिक अशांत बनाएंगे। मध्यान बाद स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक धन लाभ होने से मन की कड़वाहट कम होगी लेकिन धन संबंधित विषयों को लेकर किसी न किसी से कलह भी हो सकती है। संध्या का समय व्यवसाय में वृद्धि करेगा लेकिन धन लाभ होने की जगह आश्वासन ही मिलेंगे। घर में भी वातावरण पहले से शांत बनेगा पर पूरी तरह शांत होने में समय लग सकता है। अनैतिक कार्यो से दूर रहे शारीरिक हानि के साथ मान भंग होने की संभावना है। मानसिक अशांति अन्य विकारों को जन्म देगी शान्त रहने का प्रयास करें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपकी आशा के अनुकूल रहेगा लेकिन आज आप लाभ पाने के लिये गलत हथकंडे अपनाएंगे जिससे सामाजिक क्षेत्र पर आलोचना हो सकती है। पुराने कार्य से धन की आमद निश्चित रहेगी फिर भी ज्यादा पाने की लालसा में चैन से ना खुद बैठेंगे ना ही कार्य क्षेत्र पर अन्य सहयोगियों को बैठने देंगे। सहकर्मी मन ही मन आपको बुराभला कहेंगे पर आर्थिक रूप से मदद मिलने पर व्यवहार बदल जायेगा। व्यवसाय में नए प्रतिद्वन्दी उभरेंगे लेकिन आज आपका चाहकर भी अहित नही कर पाएंगे। भागीदारी के कार्यो में निवेश से बचें। घर मे किसी के ऊपर नाजायज दबाव डालने से कलह हो सकती है। नेत्र, हड्डी, मूत्र संबंधित समस्या होने की संभावना है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा दिनचर्या भी आज व्यवस्थित रहने का फायदा मिलेगा। दिन के आरंभ में कार्य करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन मध्यान से धीरे धीरे गति आने लगेगी एक बार सफ़लता का स्वाद चखने के बाद अधिक निष्ठा से कार्यो में तल्लीन हो जाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर पर एकसाथ कई मार्ग से होने पर उत्साहित रहेंगे। जोखिम आज बेजीझक ले सकते है लाभ ही होगा। मध्यान बाद आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम मनोरंजन पर अधिक रहेगा जल्दबाजी में कार्य करेंगे जिससे कुछ त्रुटि होने की संभावना है सतर्क होकर कार्य करें। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत ही रहेगा किसी की जिद के आगे झुकना पड़ेगा। जोड़ो में तकलीफ हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन भी आप अपने मन की ही सुनेंगे और करेंगे। व्यवहारिकता रहेगी फिर भी अपने मे ही मगन रहेंगे किसी का कार्यो में दखल देना आपको भायेगा नही। कार्य व्यवसाय में आज बुद्धि और धन दोनो लगाने पर ही लाभ कमाया जा सकता है। सहकर्मी आपके अड़ियल व्यवहार से परेशान रहेंगे कहासुनी भी हो सकती है फिर भी आज संध्या के समय धन की प्राप्ति किसी पुराने साधन के द्वारा हो ही जाएगी। मन मे लंबी यात्रा के विचार बनेंगे लेकिन आज करना केवल खर्च बढ़ाना मात्र रहेगा इससे लाभ की आशा ना रखें। घर का वातावरण भी आज ढुलमुल रहेगा वादा पूरा करने में आनाकानी करेंगे जिससे परिजनों के मन मे कड़वाहट आएगी। सेहत आज सामान्य रहेगी फिर भी लोहे के उपकरणों से सावधान रहें।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन से आपको ज्यादा लाभ की उम्मीद नही रहेगी। दिन के आरम्भ से ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप कार्य करने का उत्साह खत्म करेगा। व्यवसाय में भी डर का वातावरण महत्तवपूर्ण निर्णय लेने से रोकेगा लेकिन आज आप मन की सुनने की अपेक्षा दिमाग का प्रयोग करें जहां हानि कि सम्भवना रहेगी वहां से आकस्मिक लाभ मिल सकता है। माता की भी सेहत खराब होने से दौड़धूप करनी पड़ेगी घर मे किसी न किसी की बीमारी पर खर्च बढ़ेगा। मध्यान से स्थिति में सुधार आने लगेगा बीमारी में थोड़ा सुधार आने पर व्यवसाय की चिंता सताएगी फिर भी ज्यादा भागदौड़ से बचे अन्यथा संध्या बाद तबियत फिर से खराब होने पर थोड़े बहुत कार्य भी नही कर पाएंगे। संतोषी वृति अपनाए सुखी रहेंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन बीते दिन की अपेक्षा आपका स्वभाव एकदम विपरीत रहेगा आज आपके अंदर व्यवहारिकता अधिक रहेगी सार्वजिक क्षेत्र पर मीठी वाणी के बल पर वरिष्ठ लोगो से नए संबंध बनेंगे इसने भविष्य में कुछ न कुछ लाभ अवश्य होगा। पराक्रम शक्ति प्रबल रहने पर भी काम-धंधे से मध्यान तक दौड़धूप के बाद भी सकारात्मक परिणाम ना मिलने से मायूसी आएगी लेकिन संध्या के समय मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलने से मन को राहत पहुचेगी। संध्या के समय भी व्यवसाय में गति रहेगी लेकिन खर्च बढ़ने से संचय नही कर पाएंगे। घर मे मातृ शक्ति की अधिक चलेगी काम निकालने के लिये खुशामद करनी पड़ेगी। भूमि वाहन सुख आज उत्तम रहेगा। व्यावसायिक चिंता को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन व्यावसायिक एवं आर्थिक विषयों में बीते कल की तुलना में अधिक बेहतर रहेगा। आज दिन के आरंभ से ही मन मे पर्यटन मनोरंजन का भूत सवार रहेगा लेकिन कार्य व्यस्तता भी अन्य दिन की तुलना में अधिक रहेगी फिर भी संध्या बाद सब कार्य छोड़ मनोकामना पूर्ति के लिये समय निकाल ही लेंगे। व्यवसाय से आज कम मेहनत और समय मे आशाजनक लाभ मिल जाएगा अन्य कार्यो में भी सहज सफलता मिलने से उत्साही रहेंगे आर्थिक रूप से दृढ़ता आएगी भविष्य के लिये संचय कर सकेंगे। आज घर के सदस्यों को प्रसन्न करने में पसीने छूटेंगे खर्च करने के बाद भी कोई न कोई नुक्स अवश्य निकालेंगे। सेहत में कुछ नरमी रहने पर भी दिनचर्या प्रभावित नही होने देंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अपने काम से कम रखेंगे फालतू की बातों में समय खराब करन पसंद नही करेंगे। दिन के पूर्वार्ध में कार्य व्यवसाय संबंधित योजना बनाएंगे लेकिन इनको अमल में नही ला सकेंगे एक बार अव्यवस्था पनपने पर सुधार करने की जगह जैसे तैसे कार्य निकालने पर जोर देंगे। मध्यान तक बिक्री कम रहने से धन संबंधित समस्या रहेगी लेकिन इसके बाद कही से आर्थिक लाभ होने पर राहत मिलेगी परन्तु धन तुरंत कही ना कही खर्च हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण धार्मिक रहेगा महिलाए आध्यात्म में डूबी रहेंगी व्रत उपवास के कारण सेहत भी शिथिल बनेगी। घर मे पूजा पाठ से वातावरण शांत बनेगा। लंबी यात्रा आज टाले चोरी अथवा अन्य कारणों से हानि हो सकती है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आशा के विपरीत रहेगा मौसम में बदलाव के कारण सेहत में दिन के शुरुआत से ही गिरावट आने लगेगी फिर भी व्यस्तता के कारण जबरदस्ती कार्य करेंगे जिससे दोपहर के समय अत्यधिक थकान बनेगी हाथ पैरों में शिथिलता आने से किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। आज अधिकांश कार्यो में किसी अन्य के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा जिसे भी अपने कार्य सौपेंगे वह निष्ठा से नही करेगा सहकर्मी एवं नौकरों की गतिविधि पर शक भी होगा क्रोध आएगा लेकिन मजबूरी में प्रदर्शन नही करेंगे। घरेलू वातावरण किसी भी न किसी के रोगग्रस्त रहने से अस्त व्यस्त रहेगा। व्यर्थ के खर्च बढ़ेंगे यात्रा की योजना टलने से मित्र परिजन मायूस होंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 12 दिसंबर 2020 शनिवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:53 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:33 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् एवं सूर्योदय पूर्व प्रातः 04:05 बजे तक रहेगा पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे रात्रि 10:41 बजे तक भ्रमण करते हुए वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:27 से 10:47 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:54 से 12:39 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भद्रा मध्य रात्रि पश्चात् 03:53 बजे से आरंभ । शनि प्रदोष व्रत ।

ऐसे करें पूजन, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट
शनि प्रदोष व्रत के दिन शनि भगवान की पूजा होती है । काला तिल , काला वस्त्र , तेल , उड़द शनि को बहुत प्रिय हैं। इसलिए इनके द्वारा शनि की पूजा होती है । शनि की दशा को दूर करने के लिये यह व्रत किया जाता है । इस दिन शनि स्त्रोत का पाठ भी विशेष लाभदायक सिद्ध होता है । मान्यता है कि यह व्रत करने से पुत्र की प्राप्ति होती है । इस दिन यदि शनि से संबंधित कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो दुर्भाग्य भी दूर होता है । कहा तो यह भी जाता है कि यह व्रत अगर कोई स्त्री करती है तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है । इस दिन बिना जल पिए व्रत रखना होता है ।
पूजन विधि
इस दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शंकर , पार्वती और नंदी जी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराकर बेल पत्र , गंध , अक्षत (चावल) , फूल , धूप , दीप , नैवेद्य (भोग) , फल , पान , सुपारी , लौंग व इलायची अर्पित करनी चाहिए । सायंकाल में भी शिवजी की इसी तरह पूजा करें और पुनः एक बार उक्त सभी सामग्री भगवान को अर्पित करें ।

– भगवान शिव की सोलह तरह की सामग्री से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद आठ दीपक अलग-अलग दिशाओं में जलाएं और दीपक रखते समय प्रणाम करें। यदि संभव हो तो इस दिन कांसे की कटोरी में तिल का तेल लेकर अपना चेहरा देखना चाहिये और जो भी शनिदेव के नाम का दान स्वीकार करता हो उसे तेल दान कर दें ।

– इस दिन बूंदी के लड्डू यदि काली गाय को खिलाएंगे तो भाग्योदय होगा । इसके साथ ही काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलानी चाहिए।

– शनि प्रदोष के दिन कम से कम एक माला शनि मंत्र का जाप करना चाहिए। जाप के दौरान उच्चारण शुद्ध रहना चाहिए।

इस दिन ध्यान देने योग्य कुछ और बातें इस प्रकार हैं –

– इस दिन हनुमान जी की भी पूजा करें ।
– ब्रह्मचर्य का पूरी तरह से पालन करें।
– गरीब को तेल में बने खाद्य पदार्थ खिलाएं ।
– जरूरतमंदों की मदद करें ।
– शनिदेव की प्रतिमा को देखते समय भगवान की आंखों में नहीं देखें ।
– इस दिन पीपल को जल देने से भी शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप हानिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहें नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी । कार्य मे सफलता मिलेगी । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टाले । आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे । व्यापार के सम्बंध में बाहर जा सकते है ।

वृषभ :~ असरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहे । नए कार्य प्रारंभ न करें । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मन कुछ व्यग्र रहेगा । वाणी और व्यवहार को एक रखने पर ध्यान दे । व्यवसाय में आपत्ति खडी़ हो सकती है । भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा ।

मिथुन :~ आज का दिन सुख – शांति से बितेगा । दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहे । आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएँगे । संवेदनशीलता बढेगी । क्रोध पर संयम बरते । स्वास्थ्य को संभाले ।

कर्क :~ आज आपको बहुत आर्थिक लाभ हो सकता है । व्यापारियों के लिए लाभदायक है । कार्य सफलता से पदोन्नति और यश प्राप्त होगा । व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार – विमर्श होगा ।

सिंह :~ साहित्य – कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी । पेट सम्बंधित बिमारी से अस्वस्थ रह सकते है । मध्याहन के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा । घर का वातावरण आनंदमय रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यावसायिकों को लाभ होगा ।

कन्या :~ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता पर ध्यान दे । स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं । धनहानि के भी योग हैं । पानी से संभले । क्रोध पर संयम रखे तथा आसपास में यहां – वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।

तुला :~ आज नए कार्य का प्रारंभ के लिए अनुकूल हैं । आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की और आकर्षण रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा । घर में कलेश का माहोल रहेगा ।

वृश्चिक :~ वाणी पर संयम रखें । कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी । मन में दुविधा रहेगी । कार्यभार अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता रहेगी ।

धनु :~ आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है । मध्याहन के बाद परिवार मे किसी कारणवश भ्रांति हो सकती है । कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी । आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा ।

मकर :~ कोर्ट – कचहरी में गवाही नही दे । मन की व्यग्रता आप के शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न हो , ध्यान रखे । वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । धर्म – ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी । आज परोपकार या सत्कार्य करेंगे ।

कुंभ :~ सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे । अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं । परिवार में मनदुःख होने से घर का वातावरण दूषित होगा । धन खर्च अधिक होगा । अदालती कार्यों से संभलकर चले ।

मीन :~ आपके विचारों में आज अनिश्चितता रहेगी । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा । पदोन्नति के योग हैं । व्यापार सम्बंधित आयोजन होगा । साथ – साथ आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से लाभदायक है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुवार ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *