इंदौर में फर्जी लोन एप का आतंक: फोटो शेयर करने पर युवती से ब्लैकमेलिंग, एडिट कर न्यूड फोटो बनाई और 3540 रुपए की मांग; बदनामी के डर से टूट गई युवती, साइबर सेल जांच में जुटी”

इंदौर साइबर सेल में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि लोन एप के जरिए उसके फोटो को एडिट कर न्यूड किया गया और वायरल करने की धमकी दी गई। 25 साल की युवती के साथ कुल 3540 रुपए की मांग की गई। पीड़िता ने पिता के साथ साइबर सेल में शिकायती आवेदन दिया, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

शिवमोती नगर में रहने वाली युवती ने बताया कि 25 दिन पहले उसने मोबाइल पर एक लोन एप डाउनलोड किया। एप द्वारा मांगी गई जानकारी, जैसे बैंक डिटेल्स और फोटो, उसने शेयर कर दी। एक फोटो अपलोड करने के बाद लोन रिजेक्ट होने का मैसेज आया।

धमकी देकर ब्लैकमेलिंग एक सप्ताह बाद युवती को मैसेज आया कि लोन का भुगतान करें। युवती ने बताया कि उसने कोई लोन नहीं लिया है। इसके बाद एप वालों ने अकाउंट चेक करने का बहाना बनाकर 1800 रुपए की मांग की। जब युवती ने भुगतान नहीं किया, तो 2190 रुपए पेनल्टी सहित मांगे गए और कहा कि पैसे नहीं देने पर परिचितों को फ्रॉड की जानकारी दी जाएगी। तीसरी बार कॉल कर 3000 रुपए जमा करने की धमकी दी गई और वॉट्सएप पर फोटो एडिट कर डाल दी, जिसे वायरल करने की धमकी दी गई।

साइबर सेल में शिकायत की युवती ने घटना का खुलासा तब किया जब उसने घर पर खाना पीना बंद कर दिया। पिता ने बातचीत के बाद पूरी घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन और राज्य साइबर सेल में लोन एप और संबंधित वॉट्सएप नंबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती ने दैनिक  बातचीत में बताया…

25 दिन पहले मोबाइल चलाते समय मेरी नजर ऑनलाइन लोन एप पर गई। एप्लिकेशन डाउनलोड होने के बाद जो एक्सेस मांगे, वह मैंने दिए। फिर जानकारी के साथ बैंक डिटेल्स दी और आखिर में सेल्फी अपलोड कर दी।

लोन रिजेक्ट होने का मैसेज आया। एक सप्ताह बाद फोन आया कि आपने जो लोन लिया है, उसके रुपए भर दीजिए। मैंने कहा कि मैंने तो लोन लिया ही नहीं है, तो उन्होंने कहा- खाता चेक कीजिए। मैंने अकाउंट देखा तो उसमें 1800 रुपए जमा हुए थे, लेकिन एप्लिकेशन से नहीं, किसी अन्य जगह से यह राशि आई थी।

पेनल्टी सहित मुझसे ऑनलाइन 2190 रुपए जमा करवाए गए। दीपावली के पहले दोबारा फोन आया। सामने वाले ने कहा, रुपए जमा करो नहीं तो आपके कॉन्टैक्ट से जुड़े लोगों को हम फोन करेंगे। मैंने घबराकर 1350 रुपए जमा किए। तीसरी बार फिर फोन आया और 3 हजार रुपए मांगे, मैंने मना किया तो अपशब्द कहने लगे। फिर वॉट्सएप पर मेरी फोटो मॉर्फ कर न्यूड फोटो बनाकर भेज दी। वायरल करने की धमकी दी गई।

आरबीआई ने जारी की गाइडलाइन एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरबीआई ने फर्जी लोन एप से बचने के लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी की हैं। किसी भी वेबसाइट और एप के माध्यम से लोन लेने की प्रक्रिया से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *