कभी-कभी किस्मत ऐसे मोड़ पर मुस्कुराती है कि इंसान खुद यकीन नहीं कर पाता. कुछ ऐसा ही हुआ अबू धाबी में रहने वाले 29 साल के भारतीय युवक अनिलकुमार बोला (Anilkumar Bolla) के साथ. उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन को लकी नंबर बनाकर ₹240 करोड़ की लॉटरी जीत ली. यह जीत यूएई लॉटरी के इतिहास की सबसे बड़ी जैकपॉट राशि है.

अबू धाबी में भारतीय अनिलकुमार बोला ने मां के जन्मदिन वाला नंबर चुनकर 240 करोड़ की लॉटरी जीती. फोटो X
18 अक्टूबर को आयोजित लकी ड्रॉ डे में अनिलकुमार ने 100 मिलियन दिरहम (लगभग ₹240 करोड़) का इनाम जीता. यूएई लॉटरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उसका इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा, “For Anilkumar, October 18 wasn’t just another day, it changed his life forever!” जब उन्हें चेक सौंपा गया, तो उसकी आंखों में मां की यादें और भावनाओं का समंदर उमड़ पड़ा.