इंदौर में ‘भारत वेडिंग’ के नाम पर फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ — हरियाणा-इंदौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार गिरफ्तार, 90 मोबाइल-5 लैपटॉप जब्त

इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर चल रहे एक फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार देर शाम खुलासा किया। “Bharat Wedding & Community Matrimonial” नाम से संचालित इस कॉल सेंटर के जरिए हरियाणा के एक युवक से लाखों रुपए की ठगी की गई थी।

हरियाण पुलिस ने इंदौर में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।

जींद साइबर पुलिस की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को धरदबोचा गया। मौके से 90 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप और 1.40 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।

हरियाणा पुलिस ने कॉल डिटेल की जांच की तो लोकेशन इंदौर में मिली। इसके बाद दबिश दी।

हरियाणा के युवक से की थी लाखों की ठगी डीसीपी कृष्णलाल चंदानी के अनुसार, जींद जिले के एक युवक ने शादी का झांसा देकर ठगी की शिकायत की थी। कॉल डिटेल जांच में लोकेशन इंदौर के कॉलोनी नगर स्थित आरती अपार्टमेंट (फ्लैट नंबर 302) की मिली। इसके बाद जींद साइबर टीम ने एरोड्रम पुलिस के सहयोग से दबिश दी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 90 मोबाइल और 5 लैपटॉप जब्त किए।

आरोपियों को हरियाणा ले गई पुलिस पकड़े गए आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में ठगी का जुर्म कबूल किया है। आगे की जांच के लिए इन्हें हरियाणा लेकर जाया गया है।

  • रितु पिता हरीशचंद्र नामदेव
  • प्रमीला रोकड़े पत्नी सूरज धार्मिक
  • प्रिया पत्नी छत्रपति रोकड़े
  • सूरज पुत्र भगवानदास धार्मिक

नेटवर्क बड़ा होने की आशंका

जींद और इंदौर पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने किन-किन राज्यों में कितने लोगों को निशाना बनाया और इस नेटवर्क की फंडिंग कौन करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *