“सतना में ‘रन फॉर यूनिटी’ के दौरान हंगामा: सरदार पटेल जयंती पर हाइड्रोलिक झटके से भड़के BJP सांसद गणेश सिंह, क्रेन ऑपरेटर को मारा चांटा — वीडियो वायरल”

सतना: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना में सरदार पटेल की जयंती (Sardar Patel’s birth anniversary) पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के दौरान एक विवाद हो गया. माल्यार्पण के बाद हाइड्रोलिक मशीन में झटका लगने पर बीजेपी सांसद गणेश सिंह (BJP MP Ganesh Singh) ने ऑपरेटर को थप्पड़ मार दिया. यह घटना सेमरिया चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की प्रतिमा स्थल पर सामने आई.

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के बाद सांसद गणेश सिंह दोपहर को अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे. उन्हें हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से ऊपर उठाया गया था. माल्यार्पण के बाद नीचे लाते समय मशीन अचानक बीच में रुक गई. इससे सांसद कुछ देर हवा में ही अटके रहे और मशीन हिलने से असंतुलन की स्थिति बन गई. क्रेन नीचे आते ही सांसद ने अपने पास बुलाकर ऑपरेटर को थप्पड़ जड़ दिया.

बताया जा रहा है कि कर्मचारी का नाम भी गणेश है. घटना के समय भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. अचानक हुई इस हरकत से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *