“इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पिंटू जोशी को हार्ट अटैक, शैलबी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती; डॉक्टरों की टीम रख रही नजर, कार्यकर्ताओं ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की”

इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ (Congress leader) नेता पिंटू जोशी (Pintu Joshi suffers) को अचानक सीने में दर्द (heart attack) की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल शैलबी हॉस्पिटल (Shelby Hospital) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार जोशी को हार्ट अटैक आया था, फिलहाल उन्हें इलाज के लिए आईसीयू में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद परिजनों और सहयोगियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नज़र रखे हुए है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पिंटू जोशी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *