हरियाणा DGP का विवादित बयान — बोले, “थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं, जिसके पास ये गाड़ियां हों उसका दिमाग घूमा रहता है”

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं. उन्होंने एक प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि जिसके पास भी थार होगा, उसका दिमाग घूमा रहता है.

थार और बुलेट

फोर व्हीलर में थार और टू व्हीलर में बुलेट… बीते कुछ साल में इन दोनों गाड़ियों का क्रेज खूब बढ़ा है. सड़कों पर निकलते ही आपको थार और बुलेट पर फर्राटे भरते बहुतेरे लोग मिल जाएंगे. दोनों गाड़ियां स्टेटस सिंबल के रूप में भी यूज की जाती है. तेज रफ्तार थार से स्टंट करते युवाओं के कई वीडियो भी अक्सर सामने आते रहे हैं. थार से हादसे भी खूब होते हैं. पैदल, साइकिल और अन्य छोटी गाड़ियों पर सवार को रौंदते हुए थार वाले पलक झपकते निकल जाते हैं. थार से होने वाले हादसों के बीच हरियाणा के डीजीपी का एक बयान सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

हरियाणा के DGP ओपी सिंह

हरियाणा के डीजीपी बोले- थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं. जिसके पास भी थार होगी, उसका दिमाग घुमा होगा. एक प्रेस कॉफ्रेंस में हरियाणा डीजीपी ने कहा- जिस तरह की गाड़ियां हैं, वो माइंडसेट शो करता है. थार गाड़ी वाले स्टंट करते हैं. हमारे एसीपी के बेटे ने थार से एक को कुचला, बाद में पैरवी करने आए.

चलती थार से पेशाब करते युवक का एक वीडियो बीते दिनों गुरुग्राम से सामने आया था. 

दादागिरी भी करें और फंसे भी नहीं… दोनों मजे कैसे होगाः डीजीपी

हरियाणा पुलिस के मुखिया ने कहा कि हम लिस्ट निकालें, अपने पुलिस वालों की कितने पुलिस वालों के पास थार है. जिनके पास थार है उसका दिमाग घुमा होगा. थार गाड़ी नहीं है एक स्टेटमेंट है कि हम ऐसे हैं, तो ठीक है भुगतो फिर. हरियाणा के डीजीपी ने कहा कि दोनों मजे कैसे होंगे. दादागिरी भी करें और फंसे भी नहीं… ऐसा कैसे होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *