ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट की वजह से तेजी से बढ़ रहे केस,बुधवार से लागू होगा सख्त प्रतिबंध

लंदन में कोरोना वायरस का ‘नया वेरिएंट’ पाया गया है. माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के इस वेरिएंट की वजह से ब्रिटेन में तेजी से वायरस फैल सकता है. इसलिए बुधवार से राजधानी लंदन और साउथ ईस्ट इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में महामारी से बचाव के लिए सबसे कठिन प्रतिबंध लगाया जा सकता है. ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार को संसद में इस बाबत घोषणा की. कोरोना वायरस का यह नया प्रकार ””बेहद तेजी”” से प्रसार के लिए जिम्मेदार है.

स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक  ने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों को बताया कि इन इलाकों में केवल सात दिन में इस घातक वायरस संक्रमण के मामले दोगुने की दर से बढ़ रहे हैं इसलिए तत्काल और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता थी. ऐसे में लंदन और इसके आसपास के इलाकों में ””टीयर-3”” स्तर के प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, जिसका मतलब लगभग पूर्ण लॉकडाउन से है.

हैंकॉक ने कहा, ”ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार की पहचान हुई है जोकि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में वायरस के तेज प्रसार का कारण हो सकता है.” उन्होंने कहा कि इस नए प्रकार से संबंधित करीब 1000 मामलों की पहचान विशेषज्ञों ने की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *