इंदौर: थाना द्वारकापुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ₹35 लाख के सोने की धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी 325 ग्राम सोने सहित गिरफ्तार

इंदौर…..स्लग – थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में बड़ी धोखाधड़ी…आरोपी को माल सहित किया गिरफ़्तार…..

इंदौर की द्वारकापुरी थाना पुलिस नें धोकाधड़ी के आरोपी माल सहित किया गिरफ्तार दरअसल द 8 नवंबर 2025 को थाना द्वारकापुरी में अहमदाबाद स्थित जनेश्वर ज्वेलर्स के सेल्समेन रमेश कुमार काधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंदौर में सोने के जेवर देने आए थे उस टाइम स्वर्णकार ज्वेलर्स के संचालकों ने 325 ग्राम सोना (कीमत लगभग ₹35 लाख) धोखाधड़ीपूर्वक हड़प लिया। आरोपीयों ने नकली दुकान बनाकर सेल्समेन को पेमेंट के बहाने बैंक बुलाया और सोना लेकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त, डीसीपी जोन-4 तथा एसीपी अन्नपूर्णा के निर्देशन में टीआई मनीष मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों — शशांक सोनी निवासी महोबा (उ.प्र.) एवं राहुल सोनी निवासी छतरपुर — को गिरफ्तार किया।
आरोपीयों ने पहले किराए की दुकान लेकर नकली “स्वर्णकार ज्वेलर्स” का बोर्ड लगाकर ज्वेलरी की डिलीवरी के लिए विश्वसनीय वातावरण तैयार किया था। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 325 ग्राम सोना (₹35 लाख मूल्य) बरामद किया। थाना द्वारकापुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अहमदाबाद ज्वेलर्स का विश्वास बहाल हुआ।

बाइट – आनंद कलाडांगी
डीसीपी झोन 4 इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *