कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने घटाया 98 किलो वज़न,कपिल शर्मा ने मजाक उड़ाते हुए कहा- दो आदमी गायब कर दिए आपने

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो पर कॉमेडी की डोज़ दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. ‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड में आपको कॉमेडी का ऐसा ही ज़बरदस्त डोज़ मिलने वाला है. कपिल के इस शो में इस बार कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, टेरेस लुईस और गीता कपूर बतौर मेहमान बनकर आने वाले हैं. शो से जुड़ा एक प्रोमो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कपिल शो की शुरुआत करते हुए गणेश आचार्य से पहला सवाल पूछते हैं, “मास्टर जी, आपने कितना वजन कम कर लिया है?” गणेश जवाब देते हुए कहते हैं, 98 किलो। इसपर कपिल शर्मा मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि दो आदमी गायब कर दिया आपने। इसके बाद कपिल गीता कपूर से फ्लर्ट करने लगते हैं। वह उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं और बदले में उनसे उनकी तारीफ करने के लिए कहते हैं। इसपर गीता कपूर जवाब देती हैं कि कपिल, तुम मेरी आंखों में देखो, तुम्हें पता चल जाएगा कि तुम कितने सुंदर हो।

बता दें कि कपिल शर्मा के शो पर हर हफ्ते नए मेहमान आते हैं। कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह शो में अपनी कॉमेडी से जान डालते हैं। इसके अलावा सुमोना चक्रवर्ती का भी परफॉर्मेंस काफी दमदार नजर आता है।

भारती सिंह के शो छोड़ने की थी चर्चा
कॉमेडियन भारती सिंह ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर वापसी कर ली है। भारती ने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जो वायरल हुईं। इन फोटोज से भारती सिंह ने कपिल शर्मा शो छोड़ने वाली सभी खबरों पर विराम लगा दिया था। पहले ऐसी बातें सामने आ रही थीं कि कॉमेडियन ने शो को अलविदा कह दिया है, जिसका कारण उनके पास पाए जाने वाला गांजा और फिर गिरफ्तारी है। अब भारती सिंह ने खबरों को खारिज करते हुए शो पर वापसी की फोटोज शेयर की हैं और फैन्स को सरप्राइज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *