RSS पथ संचलन पर फूल बरसाना पड़ा महंगा: MP वक्फ बोर्ड चेयरमैन और डायरेक्टर को सिर कलम की धमकी, इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर FIR दर्ज”

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल और वक्फ बोर्ड के डायरेक्टर फैजान खान को सिर कलम कर (काटकर) जान से मारने की धमकी मिली है। दोनों ने पिछले माह निकले आरएसएस के पथ संचलन का फूल बरसाकर स्वागत किया था। इसी से नाराज होकर इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट से दोनों को धमकी दी गई। मामले में उज्जैन की महाकाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

अकाउंट कौन हैंडल कर रहा था, जानकारी निकाल रही पुलिस महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि दोनों की ओर से एक शिकायती आवेदन मिलने के बाद दो इंस्टाग्राम अकाउंट पर मामला दर्ज किया है। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि इसको कौन हैंडल कर रहा था। उसका पता लगाने के लिए साइबर की टीम को इंस्टाग्राम अकाउंट दिए गए हैं। उनकी जांच के बाद इस धमकी की पोस्ट करने वाले गिरफ्तार किए जा सकेंगे।

बोर्ड डायरेक्टर ने 11 अक्टूबर को दिया था आवेदन पिछले माह उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पथ संचलन निकाला था, जिसका मंच से सनवर पटेल और फैजान खान ने स्वागत किया था। इसी बात से नाराज होकर उनका सिर कलम करने की धमकी दी थी, जिसमें लिखा था कि तू है तुम्हारी जिंदगी में मुनाफिक हो। इंशा अल्लाह कल मुस्लिम मेजोरिटी आएगी और सबसे पहले तुम्हारी गर्दन उड़ाई जाएगी।

धमकी मिलने के बाद पिछले माह 11 अक्टूबर को फैजान खान ने महाकाल थाने में आवेदन देकर धमकी देने वाले ताज अंसारी और मो. फैजल खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। महाकाल थाना पुलिस ने आवेदन के बाद एक माह तक जांच की और 9 नवंबर को दोनों के खिलाफ धारा 296, 351 (3), 351 (4) बीएनएस की धारा में मामला दर्ज किया है

सोशल मीडिया में इस आईडी से धमकी दी गई है।

कहा- सामाजिक सद्भाव के लिए स्वागत किया वक्फ बोर्ड के डायरेक्टर फैजान खान ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर 5 अक्टूबर 2025 को प्रदेश भर में निकले वाले पथ संचलन के स्वागत करने के लिए हमने वक्फ बोर्ड के सदस्यों को कहा था।

हमने उज्जैन में सामाजिक सद्भाव को कायम रखने के लिए तोपखाना में मंच लगाकर पथ संचलन का स्वागत किया था। उक्त स्वागत का वीडियो जब हमने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया तो उसके बाद से निरंतर हमें कुछ कट्टरपंथियों द्वारा डराया धमकाया जा रहा है।

अश्लील और अशोभनीय कमेंट कर अपमानित किया जा रहा है। जिससे हमें जान का खतरा है। हमारे मान-सम्मान को ठेस पहुंच रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *