“लाल किला बम धमाके में डॉक्टरों की संलिप्तता पर BJP MLA रामेश्वर शर्मा का तीखा बयान—‘आज के अपराधी शिक्षित, पाक-परस्त डॉक्टरों की तीन पीढ़ियां बच्चे नहीं पैदा कर पाएंगी’”

छह दिन पहले 1 नवंबर की शाम को दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए बम धमाके में 12 लोगों की मौत हुई थीं और दर्जन भर लोग घायल हुए थे। इस घटना के आठ आरोपियों में से 5 डॉक्टर हैं। बम धमाके में डॉक्टरों के संलिप्त पाए जाने पर भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा हमला बोला है।

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, दिल्ली में जिन बेईमानों ने जो हरकत की है। उन्होंने भरोसे को ही नहीं तोड़ा, बल्कि हिन्दुस्तान के आम व्यक्ति के मन में ये भरोसा जागृत हो गया कि कल हम लोग कहते थे कि अपराध वो लोग करते हैं जो अशिक्षित हैं लेकिन, आज के अपराधी जो पकड़े गए हैं वे पूर्णत: शिक्षित हैं।

पाक परस्त डॉक्टरों की तीन पीढ़ियां बच्चे पैदा नहीं कर पाएंगी रामेश्वर शर्मा ने कहा, जिन्हें समाज की चिकित्सा करनी चाहिए थी। अब ऐसा लग रहा है कि पुलिस के डंडे को उनका इलाज करना चाहिए। नरेंद्र मोदी की सरकार वो व्यवस्था कर रही है। उन अपराधियों की वो चिकित्सा होगी।

चिंता मत करना हमारे डॉक्टर गरीबों का इलाज करेंगे। पाकिस्तान के टुकड़ों पर पलने वाले डॉक्टरों हम तुम्हारा ऐसा इलाज करेंगे कि तीन पीढ़ियां बच्चे भी पैदा नहीं कर पाएंगी इस बात को ध्यान रखना।

कोई व्यक्ति भरोसा तोड़ता है तो समाज दुखी होता है

रामेश्वर शर्मा ने कहा, शिक्षा एक बहुत बड़ा संस्कार और भरोसा है जब कोई व्यक्ति इस तरह भरोसा तोड़ता है तो समाज दुखी होता है। मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि आज जो डिग्रियां लेकर जा रहे हैं वे भरोसे को कायम रखेंगे। भारत का नेक नागरिक बनकर पगड़ी की लाज रखेंगे। इसको कभी नीचा नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *