इंदौर में प्रेमिका की फंदा और तलवार दिखाकर धमकियों से डरकर युवक ने की खुदकुशी; वीडियो कॉल का सनसनीखेज फुटेज सामने आते ही पुलिस ने मोबाइल जांच तेज की

इंदौर में 22 साल के युवक को उसकी प्रेमिका ने इस कदर धमकाया कि उसने सुसाइड कर लिया। मौत के दो दिन बाद उसका वीडियो कॉल सामने आया है, जिसमें युवती पंखे में लगे फंदे को अपने गले में लगाती दिख रही है।

अभिषेक प्रजापत ने 14 नवंबर को सुसाइड कर लिया था।

यही नहीं, वह गले और पेट पर तलवार रखकर कहती है कि अगर मुझे छोड़ा तो जान दे दूंगी। दूसरी तरफ वीडियो कॉल पर मौजूद युवक उसे ऐसा नहीं करने की समझाइश दे रहा है।

परदेशीपुरा इलाके के शिवाजी नगर में रहने वाले अभिषेक प्रजापत ने 14 नवंबर को घर में फांसी लगा ली थी। अब परिजनों का कहना है कि युवती के परिजनों ने अभिषेक से मारपीट की थी। वे उसे युवती से दूर रहने के लिए दबाव बना रहे थे। इधर, पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

तस्वीरों में देखिए कैसे धमकाती थी…

वीडियो कॉल पर युवती अपने गले पर तलवार रखकर युवक को डराती थी।

युवती ने फंदा बनाकर धमकाया तो अभिषेक उसे लगातार ऐसा नहीं करने को कहता रहा।

युवती अपने पेट पर तलवार की नोक रखकर कहती थी कि मुझे छोड़ा तो जान दे दूंगी।

पिता बोले- लड़की के परिवार वाले धमका रहे थे अभिषेक के पिता रामहित प्रजापत ने खुशी नाम की युवती के परिजनों पर धमकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खुशी और अभिषेक के बीच में काफी समय से प्रेम संबंध थे। दोनों साथ में पढ़ाई करते थे। वह अभिषेक का साथ नहीं छोड़ना चाहती थी, जबकि उसी के परिवार वाले बेटे को धमका रहे थे।

वह बेटे को ब्लैकमेल भी कर रही थी। उसने कई बार सुसाइड की धमकी दी थी। कुछ दिन पहले उसने बेटे से वीडियो कॉल पर बात की थी, जिसमें उसका कहना था कि अगर वह उसे छोड़ेगा तो फंदा लगा लेगी। उसने अपने गले और पेट पर तलवार रखकर जान देने की बात भी कही थी। इस दौरान अभिषेक उसे समझाता रहा।

खुशी के परिवार वालों ने की थी मारपीट अभिषेक के पिता ने बताया कि कुछ समय पहले अभिषेक के साथ खुशी के परिजनों ने मारपीट की थी। उसकी झूठी शिकायत कर भागीरथपुरा चौकी में बंद करा दिया था। इसके बाद बामुश्किल बेटे को छुड़वाया।

उसे पुलिस कर्मियों ने धमकाया भी था कि वह लड़की को भूल जाए। अभिषेक के साथ खुशी के परिवार के लोगों ने मारपीट भी की थी।

सबसे पहले बहन ने फंदे पर लटका देखा अभिषेक को शुक्रवार शाम (14 नवंबर) को छोटी बहन ने फंदे पर देखा था। इसके बाद उसने पिता को बताया। परिवार में एक भाई और दो बहन हैं। पिता नाश्ते की दुकान चलाते हैं। अभिषेक साउंड सिस्टम चलाता था। फिलहाल, पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल जब्त कर लिया है। परिवार का कहना है कि उसने सुसाइड के पहले खुशी से बात की थी। उसे अभिषेक की मौत को लेकर पूरी जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *