“शाहीन अफरीदी के घर डिनर के बाद दो श्रीलंकाई खिलाड़ी बीमार, असलंका-फर्नांडो स्वदेश लौटे; शनाका बनाए नए कप्तान, सुरक्षा विवादों के बीच PCB ने ट्राई-सीरीज शेड्यूल बदला”

पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी के घर रविवार (16 नवंबर 2025) रात डिनर करने के बाद श्रीलंका के दो खिलाड़ी कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो अचानक बीमार हो गए। दोनों अब स्वदेश लौट रहे हैं और 18 नवंबर से शुरू होने वाली ट्राई-सीरीज नहीं खेल पाएँगे।

जानकारी के श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को इलाज के लिए वापस भेजा जा रहा है ताकि वे अगले टूर्नामेंट तक फिट हो सकें। टीम में बदलाव भी कर दिए गए हैं। दसुन शनाका अब कप्तानी सँभालेंगे, जबकि फर्नांडो की जगह पवन रत्नायके को टी20 टीम में शामिल किया गया है

श्रीलंका का यह पाकिस्तान दौरा पहले से विवादों में था। 12 नवंबर को इस्लामाबाद में आत्मघाती धमाके के बाद कई खिलाड़ियों ने सुरक्षा पर सवाल उठाए थे और कुछ ने खेलने से इनकार भी किया था। बाद में पाकिस्तान के गृहमंत्री और सेना प्रमुख की सुरक्षा गारंटी के बाद टीम ने दौरा जारी रखने पर सहमति दी।

इस बीच PCB ने भी ट्राई-सीरीज का शेड्यूल बदल दिया है। यह सीरीज अब 18 नवंबर से शुरू होगी और दूसरा मैच 20 नवंबर को खेला जाएगा।कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो दोनों बीमार हो गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *